• Others
  • चौसा जल्द बनेगा अनुमंडल,राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने सरकार तक पहुंचाई बात

    मधेपुरा प्रतिनिधि मधेपुरा के अंतिम छोड़ पर स्थित आकांक्षी प्रखंड चौसा को अनुमंडल बनाए जाने की लड़ाई पिछले एक दशक से अनुमंडल संघर्ष समिति चौसा द्वारा जारी है। संघर्ष समिति द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाकर, हस्ताक्षर अभियान व संबंधित विभागों को लगातार पत्र लेखन के माध्यम से इस संघर्ष अभियान को धार दिया जाता


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा प्रतिनिधि

    मधेपुरा के अंतिम छोड़ पर स्थित आकांक्षी प्रखंड चौसा को अनुमंडल बनाए जाने की लड़ाई पिछले एक दशक से अनुमंडल संघर्ष समिति चौसा द्वारा जारी है। संघर्ष समिति द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाकर, हस्ताक्षर अभियान व संबंधित विभागों को लगातार पत्र लेखन के माध्यम से इस संघर्ष अभियान को धार दिया जाता रहा है। संघर्ष समिति के वाजिब मांग को देखते हुए राज्य सभा सांसद प्रो. मनोज झा ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान आकृष्ट कराया है। प्रो झा ने अपने पत्र के माध्यम से बताया है कि जहां चौसा से मधेपुरा जिला मुख्यालय करीब 72 किलोमीटर दूर है वहीं नवगछिया से यह दूरी मात्र 20 किलोमीटर ही है। उन्होंने अपने पत्र में यह जोड़ दिया है कि चौसा अनुमंडल बनने की सारी मापदंडों को भी पूरा करता है।

    संघर्ष समिति के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी विनोद आशीष ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए राज्यसभा सांसद श्री मनोज कुमार झा को इस अभियान का हिस्सा बनाया साथ ही मुख्यमंत्री तक इस बात को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।बताया कि मुख्यमंत्री जी ने जल्द ही सकारात्मक पहल का भरोसा भी दिलाया है।
    सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा कि चौसा प्रखंड अनुमंडल बनने की सभी योग्यताएं पूरी करता है।प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी चौसा को अनुमंडल का दर्जा मिलने से स्थानीय विकास को गति मिलेगी और सरकारी कार्यों में तेजी आयेगी। अनुमंडल बनाये जाने को लेकर हमलोगों ने एक आवेदन विनोद आशीष के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद मनोज झा को दिया था जिसके आलोक में श्रीझा ने अपने स्तर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पहल की है जो काबिले तारीफ है।
    अनुमंडल संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय खुशबू एवं सचिव कुंदन घोषईवाला ने संयुक्त रूप से बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूर्व के अपने बयान में कहा है कि पुलिस जिला नवगछिया को राजस्व जिला बनाया जाएगा। ऐसे में उक्त जिला के अंतर्गत चौसा को अनुमंडल और नया नगर एवं भटगामा को प्रखंड बनाने की मांग संघर्ष समिति द्वारा लगातार दोहराई जाती रही है। मुख्यमंत्री जी का सकारात्मक संकेत निश्चित रूप से उत्साहवर्धक है।

    संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य विनोद आजाद ने सफल होने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया है और यह भी कहा कि हम निश्चित तौर पर अपने लक्ष्य को हासिल कर के रहेंगे ।

    मुख्यमंत्री जी के सकारात्मक संकेत देने पर अनुमंडल संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र बीरू, कोषाध्यक्ष सुनील अमृतांशु, दिनेश शर्मा विनोद पाटिल , कृष्णा कुमार ,कृत्यानंद यादव,कैलाश यादव शशि यादव ,कुंजबिहारी शास्त्री, राहुल यादव, यहिया सिद्दीकी,सआदत हसन,सुबोध कुमार पासवान एवं प्रो. विष्णुदेव शास्त्री ने हर्ष व्यक्त किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।