Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बदलो बिहार – बदलो सरकार यात्रा पहुंची सहरसा, सामाजिक -राजनीतिक संवाद का हुआ आयोजन।

पूर्ण स्वराज की लड़ाई बाक़ी : तुषार।

- Sponsored -

सहरसा/ विकास कुमार महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी की ‘बदलो बिहार: बदलो सरकार’ यात्रा बुधवार को सहरसा पहुँची। इस अवसर पर स्थानीय देव रिजॉर्ट में सामाजिक राजनीतिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनानाथ पटेल ने की जबकि संचालन प्रो.श्रीमंत जैनेन्द्र ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन इकबाल भुट्टो ने किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहरसा के सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में शामिल लोग।

भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को किया याद
सुपौल से सहरसा पहुंचे तुषार गांधी ने सहरसा प्रमंडलीय पुस्तकालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उन्होंने चांदनी चौक पर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान शहीद हुए वीर सपूतों के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कोशी नदी के बीच बसे लोगों की दशा को याद करते हुए तुषार गांधी ने कहा कि आजादी तो मिल गई लेकिन पूर्ण स्वराज आज तक नहीं मिला है। इसलिए क्रांति होना समय की मांग है। उन्होंने चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण पर सवाल उठते हुए कहा कि बिहार के चुनाव में चोरी नहीं हो,  इसके लिए सतर्क रहना जरूरी है। पहली दफा है जब चुनाव आयोग के माध्यम से सरकार वोट के अधिकार को छीनने की साजिश कर रही है।बोलने की आजादी, विचारों की आजादी पर रोक है लेकिन गुंडागर्दी पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा उनके नफरत के सामने हमारा सन्देश प्रेम का है।

किसान नेता डॉ. सुनीलम ने कहा कि साजिश के तहत आम जनता को वोट देने का अधिकार से वंचित किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने संगठित होकर आंदोलन चलाने की घोषणा की। उन्होंने कोसी बाढ़ पीड़ितों के सवालों को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि कोसी का इलाका गरीब है नहीं इसे गरीब बनाया गया है।

तुषार गांधी के साथ सहरसा के लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन

कार्यक्रम को इन्होंने भी सम्बोधित किया

ओमप्रकाश नारायण, नीरज गुप्ता, संदीप यादव, लुक्मेश्वर चौधरी, जयप्रकाश चौधरी, नरेंद्र प्रसाद यादव, कुंदन यादव, मनीष कुमार, प्रो. अनवर आलम।

गांधी जी के साथ काम कर चुके 100 वर्षीय रामजी पोद्दार भी मौजूद रहे।

1934 के भूकंप राहत में गांधी जी के साथ काम कर चुके 100 वर्षीय रामजी पोद्दार भी सहरसा के कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस यात्रा में संयोजक शाहिद कमाल के साथ शेख अलाउद्दीन, गुड्डी, अभिषेक प्रियदर्शी, ऋषिकेश, टीपू सुल्तान, आनंदमूर्ति और मुजाहिद नफीस शामिल थे।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर करुण सिंह, कोशी नव निर्माण मंच के महेन्द्र यादव, लक्ष्मेश्वर चौधरी, रामदेव शर्मा, सत्यनारायण प्रसाद, रौशन यादव, इंद्र नारायण सिंह, अजय भगत, भानु यादव, अरविंद झा, धीरेन्द्र यादव, प्रो. अशोक सिंह, इंद्रजीत, कुमार मणिभूषण(टुन्ना), सतीश कुमार, बंटी यादव, पप्पू बाबा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply