• Desh Duniya
  • BNMU : परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरपी राजेश का निधन, शोक की लहर

    मधेपुरा/ बीएन मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरपी राजेश का निधन रविवार देर रात हो गया। वो करीब 60 वर्ष के थे। अपने पीछे तीन पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गए हैं। रविवार को वे एक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। वहां से घर आने के कुछ देर बाद


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ बीएन मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरपी राजेश का निधन रविवार देर रात हो गया। वो करीब 60 वर्ष के थे। अपने पीछे तीन पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गए हैं। रविवार को वे एक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। वहां से घर आने के कुछ देर बाद लगभग 9 बजे उन्होंने परिजनों से बेचैनी की बात कही। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज चले गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

    उनके निधन की खबर सुनते ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सोमवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को विश्वविद्यालय मुख्यालय लाया गया। जहां अधिकारियों व कर्मियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए टीपी कॉलेज और बीएनएमवी कॉलेज भी ले जाया गया। बताया गया कि अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत फुलकाहा में किया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।