• Others
  • प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

    अफजल राज/पुरैनी,मधेपुरा/प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान प्रशिक्षण सह कार्यशाला 2023 का आयोजन किया गया। शिविर में कृषि से संबंधित पदाधिकारी समेत कृषि वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसानो ने भाग लिया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्घाटन पुरैनी प्रमुख नविता कुमारी, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, उप प्रमुख शंभू शाह ,सीओ, किशुन


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अफजल राज/पुरैनी,मधेपुरा/प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान प्रशिक्षण सह कार्यशाला 2023 का आयोजन किया गया। शिविर में कृषि से संबंधित पदाधिकारी समेत कृषि वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसानो ने भाग लिया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्घाटन पुरैनी प्रमुख नविता कुमारी, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, उप प्रमुख शंभू शाह ,सीओ, किशुन दयाल राय, बीईओ ओम प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

    उद्घाटन करते हुए प्रमुख नविता कुमारी ने किसानों को हौसला बढाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने उन्नत किस्म के बीज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।

    इस दौरान प्रशिक्षकों ने रसायनिक खाद के उपयोग किए जाने से लाभ और हानि के बारे में बताया। मौजूद किसानों से कहा कि रासायनिक खाद के अपेक्षा अत्यधिक मात्रा में जैविक खाद उपयोग करें जिससे कि आप की मिट्टी की उर्वरा शक्ति सुरक्षित सुरक्षित रहेंगे जैविक खाद का प्रयोग कर खेती करने की जरूरत है ताकि और गुणवत्ता फसल उपजाई जा सके। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने कहा आज के दौर में किसानों के द्वारा धीरे-धीरे मोटे अनाजों की खेती करना बंद कर रहें हैं। इसका परिणाम है कि किसान मोटे अनाज नहीं खाते हैं। यही कारण है कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां होने लगी है।

    विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा मक्का का उचित मूल्य मिले साथ-साथ अनुदानित दर पर धान बीज अनुदान काटकर बीज उपलब्ध हो

    मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ सुनील कुमार व डॉक्टर आरपी शर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव, कार्यपालक सहायक राजीव कुमार, लेखापाल अमित कुमार, एटीएम गिरीश नंदन, मुखिया प्रतिनिधि कपिल देव सिंह निषाद, किसान मोहन मेहता, सबुल आलम, मुस्ताक आलम, बैकुंड मेहता, मनोज कुमार कुशवाह, रहमान आलम, राहुल यादव, संजय मेहता, पप्पू यादव, सबानीर, मुमताज आलम, केशव कुमार, नंदन मुखिया, अनिल सिंग, सुमित प्रताप, नारायण मिश्र, कपीलदेव मेहता सहित दर्जनों किसान मौजूद रहें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।