• Others
  • राजद द्वारा प्रखंड स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन

    राजीव कुमार@गम्हरिया,मधेपुरा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा बुधवार को गम्हरिया में सम्पन्न हुआ।प्रखंड मुख्यालय के प्रस्तावित उच्च विद्यालय गम्हरिया के मैदान में अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव के द्वारा किया गया ।अंबेडकर परिचर्चा में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व मधेपुरा से


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    राजीव कुमार@गम्हरिया,मधेपुरा

    राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा बुधवार को गम्हरिया में सम्पन्न हुआ।प्रखंड मुख्यालय के प्रस्तावित उच्च विद्यालय गम्हरिया के मैदान में अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव के द्वारा किया गया ।अंबेडकर परिचर्चा में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व मधेपुरा से राजद विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर एवं पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

    मालूम हो कि राजद की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन 14 अप्रैल से लगातार बिहार में प्रांतीय अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम लगातार चल रहा है। कार्यक्रम में राजद के प्रखंड एवं पंचायत के सभी मुख्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं भारतीय संविधान के बारे प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।

    अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचार एवं उनके द्वारा भारतीय संविधान में दिए गए समता स्वतंत्रता भाईचारा एवं न्याय के अधिकार को भाजपा एवं आरएसएस के लोग खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।जिन्हें नाकाम करना राजद की पहली प्राथमिकता रहेगी ।उन्होंने मौजूद लोगों से आह्वान करते हुए कहा देश में मनुस्मृति के विधान को लागू कर वर्ण एवं जाति भेद की व्यवस्था को पुनर्स्थापित करने के लिए साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू जी के निर्देश पर बिहार एवं जिला से लेकर गांव तक आंबेडकर परिचर्चा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन एवं राजनीतिक तथा आर्थिक परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए राजद अभियान चला रहा है। सामाजिक न्याय एवं संप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए राजद कार्यकर्ताओं को एससी एसटी ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय को मनुवादी व्यवस्था के खिलाफ संविधान को बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा भाजपा के लोग देश में बेरोजगारी भुखमरी किसानों की समस्या सरकारी संपत्ति को बेचकर एससी एसटी एवं ओबीसी के आरक्षण को समाप्त कर इस समुदाय के खिलाफ साजिश को नाकाम करना होगा।

    शिक्षा मंत्री ने कहा राजद एक अकेली पार्टी है जो अनुसूचित जाति जनजाति एवं अल्पसंख्यकों के हित के लिए डॉक्टर अंबेडकर के संविधान एवं उनके सपनों को साकार करने के लिए कृत संकल्पित है।

    पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर मंडल वादी ताकतों को एवं बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों पर चलने वाले लोगों को इस अभियान के तहत जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना जैसे मुद्दे किसानों की समस्या आरक्षण जैसे मुद्दे मंडल आयोग के आधार पर हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ने का आह्वान इस परिचर्चा में किया जा रहा है।

    कार्यक्रम को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर पूर्व मंत्री अशोक सिंह,प्रदेश सचिव देवेश सिंह एवं राष्ट्रीय जनता दल मधेपुरा के जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने संबोधित किया।


    इस मौके पर मौजूद रहे आलोक कुमार मुन्ना अमेश यादव ,युवा राज़द प्रखंड अध्यक्ष नारायण कुमार बबलू, राजद नेता रमेश कुमार सिंह, युवा नेता अरुण कुमार यादव,संतोष कुमार यादव, पुरुषोत्तम उर्फ लाल यादव सहित गण्यमान लोग एवं राजद कार्यकर्ता सहित सुदूर ग्रामीण इलाके की महिलाएं मौजूद रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together