• Desh Duniya
  • भाजपा की सरकार जात पात व धर्मों के नाम पर आपस में लड़ाना चाहती है : अशोक गुप्ता

    मधेपुरा/ जिले के मुरलीगंज प्रखंड के बेलो कला में खेल मैदान शनिवार को राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता, प्रधान महासचिव संजय कुमार वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जिले के मुरलीगंज प्रखंड के बेलो कला में खेल मैदान शनिवार को राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता, प्रधान महासचिव संजय कुमार वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश रोशन और मंच संचालन विष्णुदेव ठाकुर ने किया। पूर्व डीजीपी सह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार जात पात व धर्मों के नाम पर आपस में लड़ाना चाहती है। दूसरी ओर मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है, आदिवासियों के घर जलाये जा रहे हैं। मामले को लेकर छह हजार से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है लेकिन अभी तक सरकार कार्रवाई करने में असफल हो रही है। घटना पर मणिपुर के मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री मौन धारण किये हुए हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप कर वहां के डीजीपी को बुलाना पड़ा। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई चरम पर है और आम जनता परेशान है। देश की जनता अब जग चुकी है और 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना पर रोक लगाने वाली याचिका हाई कोर्ट से खारिज हो जाने से भाजपा का षडयंत्र विफल हो गया है। मामले में भाजपा ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कानूनी व गैर कानूनी हर हथकंडा अपनाया और जातीय जनगणना पर रोक लगाने में कोई कसर नहीं रखी थी।

    मौके पर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रधान संजय कुमार, महासचिव शशिकांत, संजय कुमार, महासचिव संजय कुमार राय, डॉ. राकेश रोशन, पूर्व विधायक अमित कुमार भारती, प्रदेश सचिव राजेश रजनीश,मनोज यादव, जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, विनीता भारती, डॉ नितेश कुमार, अमित कुमार, उमेश यादव, परमानंद यादव, बेलो मुखिया दयानंद यादव, पंचायत समिति सदस्य चंद्रकांत राम आदि मौजूद रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।