• Others
  • ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक घायल इलाज के लिए रेफर

    कुमारखंड, मधेपुरा/ कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत स्थित चंडीस्थान पुल के समीप बुधवार को दोपहर एक बजे ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कुमारखंड, मधेपुरा/ कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत स्थित चंडीस्थान पुल के समीप बुधवार को दोपहर एक बजे ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि करूबेली वार्ड 13 निवासी दिलखुश कुमार अपने बाइक से निजी काम से मुरलीगंज की ओर जा रहे थे जैसे ही चंडीस्थान पुल के समीप पहुंचा कि सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक दिलखुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। एंबुलेंस से घायल बाइक चालक दिलखुश कुमार इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा ले गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।