• Others
  • पेड़-पौधों को राखी बांध कर चौसा में मनाया गया बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस

    मधेपुरा प्रतिनिधि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ द्वारा चौसा थाना एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर पेड़-पौधों को राखी बांध कर बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में अंचल अधिकारी शशिकांत यादव,थानाध्यक्ष अमित कुमार राय,संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा प्रतिनिधि
    पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ द्वारा चौसा थाना एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर पेड़-पौधों को राखी बांध कर बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में अंचल अधिकारी शशिकांत यादव,थानाध्यक्ष अमित कुमार राय,संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।


    सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार सुमन ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण के प्राण के आधार होते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़ पौधों को राखी बांधकर पेड़, पानी, प्राणी, पर्यावरण एवं पृथ्वी माता की रक्षा का संकल्प लिया गया। पिछले कई सालों से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।आज जब विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से दो-चार हो रहा है, वैसे में पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।


    अंचल अधिकारी शशिकांत यादव ने कहा जैसे हम रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी रक्षा का वचन लेते हैं, उसी तरह हमें धरती के जीवनदायी पेड़ों की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही आवश्यक हैं जितनी सांसें। उनकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि जिस प्रकार रक्षा बंधन पर्व पर सभी बहनें अपने भाइयों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधकर स्नेह और संरक्षण का शपथ लेती हैं, उसी प्रकार हमारे पर्यावरण के लिए पेड़ पौधों का होना आवश्यक है। पेड़ पौधों का संरक्षण बहुत जरूरी है।


    इस मौके पर अंचल अधिकारी की पत्नी प्रियंका देवी,अवर निरीक्षक सड्डू कुमार,संघ के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार,ग्रामीण पुलिस मृत्युंजय कुमार, ने भी पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा का संकल्प लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।