• Others
  • राम जानकी मंदिर अजगैवा में नए पुजारी बनाए गए बालक दास ब्रह्मचारी

    नौशाद आलम@कोसी टाइम्स चौसा,मधेपुरा:चौसा प्रखंड के चिरौरी पंचायत के अजगैवा में राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में राम जानकी मंदिर में बुधवार को पूजन उत्सव एवं सत्संग समारोह का आयोजन किया गया, वही सर्वसम्मति से ग्रामीण एवं स्थानीय पूजा समिति के सदस्यों ने पूर्व के सेवायत विष्णु देव त्यागी के निधन के पश्चात उनके ही


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    नौशाद आलम@कोसी टाइम्स

    चौसा,मधेपुरा:चौसा प्रखंड के चिरौरी पंचायत के अजगैवा में राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में राम जानकी मंदिर में बुधवार को पूजन उत्सव एवं सत्संग समारोह का आयोजन किया गया, वही सर्वसम्मति से ग्रामीण एवं स्थानीय पूजा समिति के सदस्यों ने पूर्व के सेवायत विष्णु देव त्यागी के निधन के पश्चात उनके ही पोता बालक दास ब्रह्मचारी को सेवायत चुना गया।

    इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा मंदिर के नए पुजारी नियुक्त किए जाने के बाद सभी लोगों ने वैदिक उच्चारण एवं जय श्री राम के नारे के साथ राम जानकी ठाकुरबाड़ी में स्थापित राम लक्ष्मण ,हनुमान के प्रतिमा के समीप 56 भोग लगाया गया।

    बालक दास ब्रह्मचारी ने कहा कि मंदिर न्यास समिति पटना द्वारा रजिस्टर्ड इस राम जानकी ठाकुरबाड़ी में इससे पूर्व भी राम महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा भव्य पैमाने पर किया गया था। मंदिर के पुजारी को सर्वसम्मति से स्थानीय पूजा समिति के अधिकारियों ने चंदन तिलक एवं फूल माला, और अंग वस्त्र से नए पुजारी को सम्मानित किया गया।


    मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बालक दास ब्रह्मचारी ,सचिव नंदकिशोर दास, कोषाध्यक्ष अखिलेश मंडल, मंदिर समिति के सदस्य मनोज शर्मा, टुनटुन मंडल धनराज मंडल, छबील शर्मा,अमीन सिंह ,राजेश मुनि ,शंभू शर्मा, महेंद्र मंडल ,पप्पू मंडल ,रुदल मंडल,इतवारी शर्मा, पुरुषोत्तम महाराज , बुचकुन दास,छोटू दास,जोगी दास , प्रदुमन दास, प्रवीण दास, दयानंद दास, जोगी दास, माहेश्वरी दास, शुभम दास ,नीरो दास, सुबोध दास, कृष्ण दास, महेश्वर दास, शंभू शरण दास, अरविंद दास आदि मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।