• Desh Duniya
  • पिकअप लूट कांड के अप्रथिमिकी अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी

    सिंहेश्वर,मधेपुरा/ थाना क्षेत्र के सिरसिया- कमरगामा के बीच फरवरी माह में हुई पिकअप लूट कांड के एक अप्राथमिकि अभियुक्त की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसे जेल भेजने की प्रक्रिया की गई है. इस बाबत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि फरवरी माह में ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झिटकिया कलौता निवासी प्रभाकर राम ने


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सिंहेश्वर,मधेपुरा/ थाना क्षेत्र के सिरसिया- कमरगामा के बीच फरवरी माह में हुई पिकअप लूट कांड के एक अप्राथमिकि अभियुक्त की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसे जेल भेजने की प्रक्रिया की गई है.

    इस बाबत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि फरवरी माह में ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झिटकिया कलौता निवासी प्रभाकर राम ने मामला दर्ज करवाया था. जिसने बताया था कि अपनी पिकअप बीआर 11 जीसी 7774 चलाकर गुजारा करता हुं. इस बीच नर्सरी व्यापारी अनीश कुमार के साथ रेशना से नर्सरी का पौधा लेकर सुपौल के प्रतापगंज जा रहा था कि सिरसिया- कमरगामा के बीच दो बाइक पर चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर पिकअप लूट लिया और कमरगामा की ओर भाग गए. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि उक्त मामले में एक अप्राथमिकी अभियुक्त शंकरपुर थाना क्षेत्र के कबियाही निवासी सिकंदर यादव को गिरफ्तार किया गया है.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।