आज ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर में NSUI की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने और संचालन जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल ने किया । बैठक में संगठन विस्तार, विश्वविद्यालय एवं विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र – छात्राओं को होने वाली असुविधाओं का संकलन, संगठन स्थापना दिवस पर कार्यक्रम , सरकार के जनविरोधी नीतियों पर परिचर्चाओं आयोजन एवं नुक्कड़ सभा के जरिय जनजागृति समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि NSUI हमेशा छात्रहित के लिय मुखर और संघर्षरत रहा है । हमने केवल विश्वविद्यालय परिसरों में ही नहीं बल्कि जब भी देश और आम जनता को जरूरत पड़ी है हमने कैंपसों से बाहर निकलकर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है । समस्या चाहे शिक्षण संस्थानों के अंदर हो, सरकार के छात्र और युवा विरोधी नीतियां हो, देश की बहुसंख्यक किसान, मजदूर, व्यवसाई, पिछड़े, दलित, वंचित और उपेक्षित आबादी के हक – हिस्सा और सम्मान का मामला हो हमने मुखरता के साथ आवाज उठाई है । उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, पठन – पाठन का कार्य ठप है । छात्रों के वर्ग में अनुपस्थिति पर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं की जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली पर मूल्यांकन करने के बदले छात्रों और अभिभावकों पर दोषारोपण कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे है ।
प्रमाण पत्र शुल्क में अप्रत्याशित वृद्धि करने के वाबजूद भी छात्रों को समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे है जिस वजह जरूरत मंद छात्र मजबूर होकर दलाल और बिचौलियों के चंगुल में फंस कर शोषण के शिकार हो रहे है । विश्वविद्यालय और महाविद्यालय परिसरों में पेयजल, शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है । जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि छात्रहित के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । पेंडिंग और प्रमाण पत्र में देरी में सुधार नहीं हुई तो बहुत जल्द NSUI आंदोलन को बाध्य होगी । बैठक में मुख्य रूप से सोनू कुमार सूद, उज्ज्वल कुमार, उदय कुमार, रणधीर कुमार, आशीष कुमार, विभाष कुमार, राजेश कुमार, अंशु पासवान, रविशंकर कुमार, साजन कुमार, सत्यम कुमार, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, मनीष कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।














