Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जन सुराज की राज्य स्तरीय प्रदेश कार्यवाहक समिति सदस्यों के नामों की हुई घोषणा - Kosi Times
  • Desh Duniya
  • जन सुराज की राज्य स्तरीय प्रदेश कार्यवाहक समिति सदस्यों के नामों की हुई घोषणा

    मधेपुरा/ रविवार को दार्जलिंग पब्लिक स्कूल , मधेपुरा के प्रांगण में जन सुराज की राज्य स्तरीय प्रदेश कार्यवाहक समिति सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। इस घोषणा कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष दीप नारायण यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। समारोह में मुख्य अथिति के रूप में सहरसा जिला के जन सुराज जिला संगठन


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ रविवार को दार्जलिंग पब्लिक स्कूल , मधेपुरा के प्रांगण में जन सुराज की राज्य स्तरीय प्रदेश कार्यवाहक समिति सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। इस घोषणा कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष दीप नारायण यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। समारोह में मुख्य अथिति के रूप में सहरसा जिला के जन सुराज जिला संगठन महासचिव ‘ नवल किशोर सिंह और जिला अभियान सामिति के संयोजक कुमार अमृत राय भी शामिल हुए। साथ ही मधेपुरा के जन सुराज संगठन से जिला और प्रखंड के कई पदाधिकारी व कार्यवाहक समिति सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    दो अक्टूबर को बिहार जन सुराज के साथ एक नया इतिहास रचने जा रहा है :  नवल किशोर सिंह

    नवल जी ने कहा कि जन सुराज अपने 1 करोड़ से अधिक संस्थापक सदस्यों के साथ एक मजबूत पार्टी का रूप लेने जा रहा है। इतिहास में यह पहली ऐसी पार्टी होगी जो बिना पार्टी घोषित हुए अपने एक करोड़ सदस्य बना चुकी है और अब बिहार ने परिवर्तन का मन बना लिया कि बिहार में जनता का राज जन सुराज ही आए।

    बिहार के सभी राजनीतिक, सामाजिक, बुद्धिजीवी और आम जन में जन सुराज का हाथ थाम लिया है : 
    किशोर कुमार

    राज्य योजना समिति के सदस्य किशोर कुमार जी ने कहा कि जन सुराज से समाज का हर तबका जुड़ रहा है. शिक्षक, वकील, प्रोफ़ेसर, सेवानिवृत अधिकारी, मुखिया, सरपंच, समिति, जिला परिषद, अनुभवी राजनीतिक लोग व सामाजिक कार्यकर्ता जैसे बहुत से लोग अधिक संख्या में जन सुराज से जुड़ रहे हैं। बिहार की जनता ने चालीस साल की ऐसी राजनीति देखी है जो बिहार को गर्त में ले जा चुकी है इसलिए अब बिहार को एक नए विकल्प की जरूरत है।

    जन सुराज एक आंदोलन नही बल्कि एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें लोग बिहार के बेहतर बदलाव के लिए खुद से शुरुआत करें  : अंशुमान युवराज

    अंशुमान युवराज जी ने कहा कि जन सुराज एक आंदोलन नहीं हैं। यह व्यवस्था परिवर्तन का एक ऐसा प्रयास है जिसमें बिहार की सभी जनता खुद से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है क्योंकि आंदोलन से सिर्फ सत्ता परिवर्तन होता लेकिन इससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में कोई बेहतर बदलाव नहीं होता। जन सुराज को एक ऐसी व्यवस्था के रूप में देखना होगा जिसमें जनता खुद से हिस्सा ले रही है और बिहार में चरमराई व्यवस्था को बदलने के लिए संकल्पित है।

    राज्य स्तरीय प्रदेश कार्यवाहक समिति में इनको मिला स्थान: पवन यादव, शशि यादव, अमलेश राय, विकास मेहता, अंशुमान युवराज, अनुज कुमार, शिवनारायण मंडल, राज कुमार यादव, प्रमोद कुमार, राजेश झा और दिलीप यादव जी के साथ कुल तीस लोगों को प्रदेश कार्यवाहक समिति में स्थान दिया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।