• Desh Duniya
  • सहरसा महापौर के खिलाफ फूटा आक्रोश, जलजमाव से परेशान लोगों ने किया सड़क जाम।

    सहरसा/विकास कुमार/ मानसूनी बारिश ने सहरसा नगर निगम के विकास के दावे की पोल खोल कर रख दी है। गली मुहल्ले की तो छोड़िए मुख्य सड़क भी तालाब में तब्दील है। अब इस समस्या को लेकर सहरसा के लोगों का सब्र जवाब दे दिया है। अब जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ लोगों ने शहर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सहरसा/विकास कुमार/ मानसूनी बारिश ने सहरसा नगर निगम के विकास के दावे की पोल खोल कर रख दी है। गली मुहल्ले की तो छोड़िए मुख्य सड़क भी तालाब में तब्दील है। अब इस समस्या को लेकर सहरसा के लोगों का सब्र जवाब दे दिया है। अब जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ लोगों ने शहर के पॉलिटेक्निक स्थित मुख्य बाय पास सड़क को जामकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इधर घण्टों सड़क जाम रहने से मुख्य पास रोड में वाहनों का आवागमन ठप्प हो गया।

    सड़क जाम के कारण लगी वाहनों की कतार।

    विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि शहर के मुख्य बाय पास सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है सड़क के बीचों- बीच, बड़े – बड़े गड्ढे हो गए है। जलजमाव के कारण वाहन चालकों को ये गड्ढे दिखते नही है।  इससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है, लोगों का कहना है कि आज भी कई ई रिक्सा दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिनपर सवार महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। बावजूद इसके न तो सड़क निर्माण से जुड़ा विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान दे रहा है। आपको बताते चलें कि इस मुख्य बायपास सड़क का निर्माण RCD द्वारा कराया गया था, जिसपर करोड़ों की राशि खर्च हुई थी। सड़क का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन नाले का निर्माण यहां नही कराया गया, जिस वजह से हल्की सी बारिश के बाद सड़क जलमग्न हो जाता है और लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।