भय मुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर ऑब्जर्वर ने किया निरिक्षण

राजीव कुमार/गम्हरिया, मधेपुरा/ लोकसभा चुनाव 2024 को भय मुक्त माहौल में स्वतंत्र निष्पक्ष और स्वच्छ तरीके से करवाने को प्रशासनिक अधिकारी चौकस दिख रहे है।इसी कड़ी में  चुनाव ऑब्जर्वर अचानक गम्हरिया पहुंचकर कई बूथों एवं सीमावर्ती चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न बूथों अतिसंवेदनशील बूथों सहित सीमावर्ती जिलों के चेक पोस्टों का निरीक्षण किया गया है।इस दौरान चुनाव ऑब्जर्वर के द्वारा गम्हरिया थानाध्यक्ष विकास कुमार से बूथों और आपराधिक क्षेत्रों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।चुनाव ऑबजर्वर के निरीक्षण के दौरान सभी चौक चौराहों सहित सड़को पर पुलिस मुस्तैदे दिखे।चुनाव ऑबजर्वर ने बताया कि चुनाव भयमुक्त माहौल में निस्पक्ष और स्वतंत्र होगा जिसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्पर हैं।

Comments (0)
Add Comment