• Others
  • त्रिवेणीगंज में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    त्रिवेणीगंज,सुपौल/ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले मुख्यालय स्थित अनुपलाल यादव महाविद्यालय प्रांगण में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार की अध्यक्षता में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम का मुख्य विषय जनजातीय गौरव का उत्सव,


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    त्रिवेणीगंज,सुपौल/ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले मुख्यालय स्थित अनुपलाल यादव महाविद्यालय प्रांगण में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार की अध्यक्षता में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम का मुख्य विषय जनजातीय गौरव का उत्सव, विरासत का संरक्षण, भविष्य का सशक्तिकरण रहा।

    वही भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि यह दिन हमारे महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती गर्व का प्रतीक है। भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातु गांव में एक साधारण मुंडा परिवार में हुआ था। भारत सरकार द्वारा 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 ” को जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के रूप में भी मनाया जा रहा है। प्रत्येक युवा और जागरूक नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने सभी जनजातीय नायकों के बलिदान को याद रखे और उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का संकल्प ले।

    वही कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने 1890 के दशक के अंत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध जनजातीय विद्रोह का नेतृत्व किया। उन्होंने जनजातीय समाज में अंधविश्वास, जातिगत भेदभाव, शराबखोरी तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाए। जनजातीय नायकों का बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। चयनित ग्राम में लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और आदिवासी संस्कृति के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

    कार्यक्रम को कपलेश्वर यादव, प्रो. अरुण कुमार, डॉ.अरविंद कुमार, प्रो. देवनारायण यादव, प्रो. अनिल कुमार भगत, प्रो. विनोद कुमार विमल आदि ने संबोधित किया। ​कार्यक्रम में डॉ. सदानंद यादव, प्रो.गंगा प्रसाद साह, प्रो. राजकुमार यादव, प्रो. कुलानंद यादव, प्रो. शंभू यादव, प्रो. कुमारी पूनम, सुरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, अनुपम कुमार, दिलीप दिवाकर, गगन कुमार, दिग्दर्शन, रंजन कुमार, नागेश्वर यादव, रत्नेश कुमार, सानु कुमार, करण कुमार कुणाल, बालकिशोर कुमार, हिरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार समेत एनएसएस के स्वयंसेवक सरिता कुमारी, अनिशा कुमारी, निशा कुमारी, सोनी कुमारी, मधु कुमारी, अंजली कुमारी, प्रीति कुमारी, नेहा भारती, रितु झा, अनुप्रिया, कोमल कुमारी, प्रिया भारती, मिनटी कुमारी, सिमरन गोयल, अभिनव कुमार, शिव कुमार, आस्था कुमारी, प्रियांशु कुमारी, दिव्या कुमारी, मुस्कान प्रवीण, ज्ञान मनी, रूपम कुमारी, साक्षी कुमारी,लवली कुमारी, बबली कुमारी आदि मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।