• Others
  • रांची में पर्यावरण के लिए बेहतर काम करने वालों का होगा राष्ट्रीय समागम

    हेमलता म्हस्के देश और दुनिया में प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण के बढ़ते संकट पर विचार करने और इसके समाधान के उपायों को तय करने के लिए रांची प्रेस क्लब में 29 सितंबर को पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से जुड़े लोगों का समागम होगा। समागम का आयोजन सावित्रीबाई सेवा फाउंडेशन, पुणे और श्रीराम टाइल्स एंड इंफ्राटेक,


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हेमलता म्हस्के

    देश और दुनिया में प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण के बढ़ते संकट पर विचार करने और इसके समाधान के उपायों को तय करने के लिए रांची प्रेस क्लब में 29 सितंबर को पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से जुड़े लोगों का समागम होगा। समागम का आयोजन सावित्रीबाई सेवा फाउंडेशन, पुणे और श्रीराम टाइल्स एंड इंफ्राटेक, रांची की मदद से प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण संरक्षण के मसीहा अनुपम मिश्र की याद में गोदावरी देवी फाउंडेशन, रांची की ओर से किया जा रहा है। समागम की मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की कृषि और पशुपालन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और गंगा मुक्ति आंदोलन के प्रवर्तक अनिल प्रकाश होंगे।

    इस मौके पर मध्य प्रदेश से वरिष्ठ समाजकर्मी निर्भय सिंह, महाराष्ट्र के सोलापुर से नई शताब्दी में शुरू हुए विधवा प्रथा विरोधी आंदोलन के जनक प्रमोद झिंजाडे, झारखंड के वरिष्ठ समाजकर्मी घनश्याम, उत्तराखंड के पर्यावरण के लिए विपुल लेखन करने वाले सुरेश भाई, संथाल एक्सप्रेस के प्रधान संपादक अशोक कुमार, बिहार से वशिष्ठ राय वशिष्ठ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पहले सत्र की अध्यक्षता विचारक और लेखक डा अजय सिन्हा और दूसरे सत्र की वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा करेंगें।
    यह जानकारी देते हुए गोदावरी देवी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रसून लतांत और महासचिव अंजुला झा राय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस
    समागम में विभिन्न राज्यों में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहे तीस से अधिक समाज सेवकों, पत्रकारों और लेखकों को राष्ट्रीय पर्यावरण सेवी सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा।

    सम्मानित होने वालों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने वाले, नदियों की सफाई के लिए प्रयास करने वाले, प्लास्टिक का बहिष्कार करने वालों के साथ सामाजिक पर्यावरण को ठीक करने के लिए विधवा प्रथा के उन्मूलन करने वाले और महिलाओं के अनुकूल दुनिया रचने की कोशिश करने वाले शामिल हैं। इनमे ज्यादातर वही लोग हैं जो अपने बलबूते पर्यावरण संरक्षण के लिए जन भागीदारी में वृद्धि करते जा रहे हैं, क्योंकि मौजूदा सदी में सबसे बड़ी चुनौती जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक हादसे बढ़ते जा रहे हैं और वायु , ध्वनि प्रदूषण के साथ प्लास्टिक से धरती, आकाश और नदियां प्रदूषित होती जा रही हैं।

    इन प्रदूषणों के कारण बढ़ती तबाही को देखते हुए पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले जिन हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है उनमें घनश्याम, झारखंड,निलय उपाध्याय, बिहार,सुरेश भाई उत्तराखंड,अमरनाथ, पटना बिहार,कमल कश्यप दिल्ली,डॉक्टर दुर्गा दत्त पाठक, चंपारण,डॉक्टर कुंदन कुमार, चंपारण, राम प्रकाश रवि, सुपोल, बिहार,शिरोमणि कुमार भागलपुर, बिहार,राजेश कुमार सुमन, रोसड़ा, बिहार,निर्भय सिंह , कटनी मध्य प्रदेश,इस्लाम हुसैन उत्तराखंड,प्रेमलता सिंह, पटना बिहार,प्रोफेसर डी एन चौधरी , भागलपुर,डॉ उत्तम पीयूष मधुपुर,शेखर , रांची,अमित मकरंद, वैशाली बिहार,समीर अंसारी, देवघर,संदीप कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश,संतोष बंसल, दिल्ली,बरखा लकड़ा, रांची, झारखंड,संजीव भगत, लोहरदग्ग, झारखंड,विनोद भगत, झारखंड,धीरज कुमार सिंह, जमुई,संजय कुमार, पटना,प्रमोद झिंझड़े सोलापुर महाराष्ट्र,दर्शन ठाकुर उज्जैन, मध्य प्रदेश,खेम नारायण शर्मा छत्तीसगढ़,जितेंद्र कुमार समस्तीपुर,कुमार कृष्णन बिहार,संजय कुमार दरभंगा,नंदकिशोर वर्मा उत्तर प्रदेश,राकेश कुमार, मुंगेर बिहार,निशांत रंजन सारण,विनय कंसल दिल्ली,डा अमित कुमार नालंदा और राजीव रंजन पांडेय आदि होंगें। समागम में रांची शहर के राजनेताओं, समाजसेवकों , पत्रकारों और लेखकों को भी आमंत्रित किया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।