• Bihar
  • घर में घुसा हाइवा, परीक्षार्थी घायल तो मवेशी की हुई मौत|

    अफजल राज/ पुरैनी मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत नरदह पंचायत के दुहबी–सुहबी वार्ड संख्या 10 में अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे तबाही मचा दी। उदाकिशुनगंज से भटगाम जाने वाली स्टेट हाइवे 58 पर रविवार को अहले सुबह करीब 1 बजे एक तेज


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अफजल राज/ पुरैनी मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत नरदह पंचायत के दुहबी–सुहबी वार्ड संख्या 10 में अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे तबाही मचा दी। उदाकिशुनगंज से भटगाम जाने वाली स्टेट हाइवे 58 पर रविवार को अहले सुबह करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे स्थित घर में घुस गयी। इस हादसे में बाहर वाले घर में सो रहे इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आए चार छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। हाईवा की टक्कर से जीवन यादव के घर और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल छात्रों की पहचान रामनगर बेलहा निवासी गोपी कुमार, दिलखुश कुमार, सूरज कुमार और अजीत कुमार के रूप में की गई है।

    हादसे के बाद लगा जाम |

    सभी छात्र परीक्षा देने के लिए इलाके में ठहरे हुए थे। रात में जब सभी लोग गहरी नींद में थे तभी यह भयावह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और स्टेट हाइवे को कई घंटों तक जाम रखा। उनके गुस्से का मुख्य कारण था कि मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाएं कर जाती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर स्पीड ब्रेकर बनाने की जोरदार मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा ना घटे।
    सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम हटाने की कोशिश की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया, तो वे बड़े स्तर पर विरोध करेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x