• Bihar
  • शराबी ने महिला और उनके पुत्र को मारपीट कर किया घायल

    कुमारखंड, मधेपुरा/ भतनी थाना क्षेत्र के बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित कुपाड़ी बहियार में शराबी के एक झुंड ने बहियार में काम कर रही एक महिला और उसके नाबालिक पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज के सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कुमारखंड, मधेपुरा/ भतनी थाना क्षेत्र के बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित कुपाड़ी बहियार में शराबी के एक झुंड ने बहियार में काम कर रही एक महिला और उसके नाबालिक पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज के सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।

    कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित टिकुलिया वार्ड 9 निवासी मो ० जब्बार ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे भतनी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मेरी पत्नी रसीना खातून और मेरे 16 वर्षीय पुत्र मो ० इबारत कुपाड़ी बहियार स्थित मेरे खेत में लगे धान की फसल की तैयारी में लगे थे। उसी दौरान मेरे बेटा मो ० इबारत बाइक से घर जा रहे थे। कुपाड़ी निवासी प्रिंस कुमार, पिता वकील सरदार, आनंद कुमार पिता कृत्यानंद सरदार अन्य दस लोग शराब के नशे में बाइक को रोकर चाभी छीनकर गाली गलौज करते मारपीट करने लगे । मेरी पत्नी रसीना खातून अन्य बचाने गई तो रसीना खातून को भी गाली गलौज करते मारपीट करने लगे मारपीट की घटना में रसीना खातून और मो इबारत घायल हो गया। इलाज के सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर रसीना खातून की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया मारपीट की जानकारी मिली है आवेदन दिया है इलाज के अस्पताल भेजा गया है जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।