• Bihar
  • फुलौत थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए सख्त निर्देश

    चौसा (मधेपुरा), नौशाद आलम | मधेपुरा जिले के फुलौत थाना का पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फुलौत थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा सहित थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों की गहन समीक्षा की तथा लंबित कांडों की प्रगति


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    चौसा (मधेपुरा), नौशाद आलम | मधेपुरा जिले के फुलौत थाना का पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फुलौत थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा सहित थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    निरीक्षण क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों की गहन समीक्षा की तथा लंबित कांडों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुराने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    एसपी संदीप सिंह ने पुलिस कर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने का निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की छवि जनता के व्यवहार से ही बनती है। उन्होंने सेवा भाव से कार्य करने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।

    निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी संवाद किया और पुलिस को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

    इसके अलावा एसपी ने फुलौत में प्रस्तावित नए थाना भवन के निर्माण को लेकर चिन्हित स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।