• Bihar
  • युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत रहे एनके सिंह और बीके सिंह

    मो ० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ जिले के कुमारखंड में शनिवार को दोपहर एक बजे से दिवंगत पूर्व सीबीआई संयुक्त निदेशक एनके सिंह व पूर्व डीजीपी बीके सिंह की पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज का आयोजन छोटे भाई सुशील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो ० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ जिले के कुमारखंड में शनिवार को दोपहर एक बजे से दिवंगत पूर्व सीबीआई संयुक्त निदेशक एनके सिंह व पूर्व डीजीपी बीके सिंह की पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज का आयोजन छोटे भाई सुशील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, बीडीओ प्रिय दर्शी राजेश पायरेट, ललन सिंह विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी समेत अन्य ग्रामीण पहुंचकर स्व ० एनके सिंह और बीके सिंह के तैल चित्र पर पुष्प देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बीके सिंह का निधन 28 जुलाई 2025 को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था। इसके कुछ ही दिनों बाद उनके बड़े भाई, सीबीआई के संयुक्त निदेशक रह चुके एनके सिंह का भी 05 अक्टूबर 2025 को दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

    श्रद्धांजलि सभा में मौजूद प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने कहा स्व ० एनके सिंह और बीके सिंह दोनों भाई जब भी गांव आते उन्होंने आखरी सांस तक समाज के हर वर्गों के परिवार को इमानदारी और सच्चाई के साथ रहने का संदेश दिया और शिक्षा के प्रति लोगों का जागरूक करने का संदेश दिया। शिक्षा की वजह से ही स्व० एनके सिंह सीबीआई संयुक्त निदेशक बने और स्व ० बीके सिंह पूर्व डीजीपी से रिटायर्ड हुए थे। लोगों ने कहा कि दोनों भाई का कैरियर देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और स्व एनके सिंह के द्वारा जीप स्कैंडल मामले में 13 अक्टूबर 1977 को स्व इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने को ऐतिहासिक करार दिया। हमारे समाज के युवाओं को उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने की जरूरत है। उनके जाने से अपूर्ण क्षति हुई है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

    श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन दिवंगत एनके सिंह के भतीजा नन्द कुमार सिंह उर्फ नन्दु ने किया। मौके पर मुख्य रूप से सुशील कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, अजीत कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह, रोहित सिंह, गिरिजेश नंदन सिंह, अशोक कुमार सिंह, संजीव रंजन सिंह, बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट, प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वरुण कुमार, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, मुखिया राजीव कुमार,तेज नारायण यादव, सुनील कुमार, जगन्नाथ झा,गुलाब चन्द्र झा एवं विश्वनाथ झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शांत और गरिमामय वातावरण में पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।