• Bihar
  • फारबिसगंज के सैफगंज में घास के ढेर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    दिवाकर कुमार/फारबिसगंज,अररिया/ फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सैफगंज में वार्ड संख्या 9  में बबलू बासकि के दरवाजे पर रखा घास का ढेर शुक्रवार की सुबह अचानक आग की चपेट में आ गया। आग किस कारण लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अचानक उठे धुएँ और लपटों से इलाके में अफरा–तफरी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    दिवाकर कुमार/फारबिसगंज,अररिया/ फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सैफगंज में वार्ड संख्या 9  में बबलू बासकि के दरवाजे पर रखा घास का ढेर शुक्रवार की सुबह अचानक आग की चपेट में आ गया। आग किस कारण लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अचानक उठे धुएँ और लपटों से इलाके में अफरा–तफरी फैल गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँचे और पानी व मिट्टी डालकर आग को काबू में करने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो मौके पर पहुँची, लेकिन मशीन में खराबी होने के कारण लगभग आधे घण्टे तक चालू नहीं किया जा सका, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।फायर ब्रिगेड की मशीन फेल होने के बावजूद ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और मेहनत से आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि घास का ढेर पूरी तरह जलकर राख हो गया।ग्रामीणों ने प्रशासन से फायर ब्रिगेड वाहनों की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियाँ न उत्पन्न हों।

    वही मौके पर अख्तर,कृष्णा दत्त रिक्कू सिंह,शम्भु हेम्ब्रम, गौरव कुमार, अभिषेक सिंह,प्रमोद दत्त, एतवारी, पटवारी, संजय,रमेश मरंडी,रघ्घू टुडू,नरेश मुर्मू,लखन हासदा, बाबूजी मरांडी,श्रीलाल किस्कू,मनोज किस्कू, अनिल टुड्डू,संजय सोरेन,मिथलेश चौपाल,बिनोद चौपाल, सुबोध चौपाल,हेमंत किस्क अन्य सहित सैकड़ो लोग कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।