• Public Issues
  • शांति समिति की बैठक आयोजित

    राजीव कुमार/गम्हरिया,मधेपुरा/ आगामी 7 जून को बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कृति श्री ने की. उन्होंने बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने विशेष रूप से


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    राजीव कुमार/गम्हरिया,मधेपुरा/ आगामी 7 जून को बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कृति श्री ने की. उन्होंने बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने की बात कही.

    उन्होंने कहा बकरीद पर्व के दिन अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. इस दौरान कुर्वानी सार्वजनिक स्थानों पर या रास्ते पर नहीं करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति समाज में अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें. उन्होंने यह भी बताया कि शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कुछ संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया गया है, जहां मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

    इस दौरान बैठक में अंचल अधिकारी स्नेहा सागर, एसआई कमलेश प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनारायण मेहता, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ मुरली भगत, पप्पु झा, सरपंच राजेश कुमार झा,पंसस शिव गोविंद यादव, तरुण राम,नीतिन सिंह,रमेश साह, अरुण यादव, रोशन सिंह, कर्मलाल मेहता,पिंटू कुमार राजा बाबू, मो आलम, बालकृष्ण यादव, मो मोजीम, मो तैयब देवेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।