• Desh Duniya
  • विवि में किसी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं : कुलपति

    मधेपुरा। बीएनएमयू के कुलपति प्रो. डॉ. बीएस झा ने कहा है कि विश्वविद्यालय में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार के आरोप में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है, आगे भी होगी। कुलपति प्रो. झा शुक्रवार को भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय(बीएनएमवी) में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। बीएनएमयू के कुलपति प्रो. डॉ. बीएस झा ने कहा है कि विश्वविद्यालय में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार के आरोप में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है, आगे भी होगी। कुलपति प्रो. झा शुक्रवार को भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय(बीएनएमवी) में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। कॉलेज में आयोजित उदघाटन सह सम्मान समारोह में कुलपति ने कहा कि उनके कार्यकाल में बीएनएमयू की कार्य संस्कृति में बदलाव हो रहा है। जब उन्होंने पदभार ग्रहण किया था तो यहां कई समस्याएं थी। बीएनएमयू में सबसे अधिक शोषण और उपेक्षा के शिकार यहां के शिक्षक और कर्मचारी हुए हैं। उन्हें ना तो समय पर प्रमोशन मिला और ना ही पेंशन और एरियर। हर काम में लेन-देन की शिकायत मिल रही थी। इन समस्याओं में कुछ को दूर किया गया, कुछ समस्याओं का दूर करने काप्रयास जारी है।

    कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। हर कॉलेज में विकास का काम हो रहा है। विकास कार्यों के लिये पैसे की कोई कमी नहीं है। विवि और कॉलेजों में खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कुलपति ने कहा कि खेल के मामले में बीएनएमयू अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी परचम लहरा रहा है। कहा कि यहां प्रतिभावान छात्रों की कमी नहीं है। जरुरत है उन्हें प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने की। कुलपति ने सख्त लहजे में कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर एक्शन लेने से परहेज नहीं किया जाएगा। रुपए के लेनदेन कर काम की प्रवृत्ति को समाप्त किया जा रहा है। कुलपति ने कहा कि बीएनएमवी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने विकास की लंबी रेखा खींची है। वह दूसरों के लिए बड़ी चुनौती होगी। इन्होंने ईमानदारी से काम कर कॉलेज को आकर्षक और पठन-पाठन के योग्य बनाया है।

    कुलपति के सानिध्य में आधारभूत संरचनाओं का हो रहा विकास : कार्यक्रम की अध्यक्षता में करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि कुलपति डॉ. बीएस झा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय विकास के पथ पर अग्रसर है। उनके सानिध्य में कॉलेज में पठन-पाठन सहित आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा विकास कार्यों में कॉलेज के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों सहित आम लोगों का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक कुमार सिंह, प्रॉक्टर डॉ. विमल सागर, सीसीडीसी इम्तियाज अंजुम, टीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. कैलाश प्रसाद यादव, पीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार, केपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर पासवान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शेफालिका शेखर और अतिथियों का स्वागत डॉ. अरुण कुमार झा ने किया। इससे पहले डॉ. हेमा कुमारी और उनके टीम ने स्वागत गान की प्रस्तुति की। मौके पर डीन डॉ. अशोक कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. पीएन पियूष, डॉ. नवीन कुमार सिंह, एसएकेएनडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. देव प्रकाश, डॉ. शोभा नंद शंभू, डॉ. किशोर कुमार सिंह, डॉ. रवि शंकर, डॉ. डीएन मेहता, डॉ. शशि भूषण सहित अन्य मौजूद थे।

    कॉलेज में इन निर्माण कार्यों का हुआ उद्घाटन: बीएनएमवी के परिसर में महाविद्यालय विकास कोष से खेल मैदान की चाहरदीवारी, मुख्य द्वार और मंच, महाविद्यालय विकास मद से खेल मैदान के मुख्य द्वार से महिला छात्रावास तक पीसीसी सड़क निर्माण का उद्घाटन कुलपति के द्वारा किया गया। इसके साथ ही विज्ञान भवन और मुख्य द्वार तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन, बालमुकुंद उद्यान का सौंदयीकरण का उद्घाटन भी कुलपति ने किया।

    सेवानिवृत शिक्षकों को किया गया सम्मानित: कॉलेज में आयोजित उदघाटन सह सम्मान समारोह के दौरान लगभग दो दर्जन सेवानिवृत शिक्षकों और विवि पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसमें से कई शिक्षक बीएनएमवी कॉलेज से सेवानिवृत हुए थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।