• Investigation
  • मधेपुरा में चौकीदार की गोली मारकर हत्या

    मधेपुरा। मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर है। कुमारखंड थाना क्षेत्र के चौकीदार की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब लक्ष्मीपुर चंडी स्थान पंचायत के चौकीदार मानिकचंद पासवान शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने पुत्र के साथ बाइक से कुमारखंड थाना जा रहे थे।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर है। कुमारखंड थाना क्षेत्र के चौकीदार की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब लक्ष्मीपुर चंडी स्थान पंचायत के चौकीदार मानिकचंद पासवान शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने पुत्र के साथ बाइक से कुमारखंड थाना जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

    चौकीदार के पुत्र और घटना के प्रत्यक्षदर्शी प्रभाष कुमार ने बताया कि वह दोनों जैसे ही बाइक से स्टेट हाईवे 91 पर छर्रापट्टी नहर के पास पहुंचे तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उन्होंने उनके पिता को गोली मार दी। गोली दाहिनी पसली से होकर बाएं भाग से निकल गई। गोली लगने से चौकीदार मानिकचंद पासवान की मौके पर ही मौत हो गई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।