Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अपराध पर ब्रेक लगाने के लिए पुलिस ने बहाल किया लैंडलाइन की सेवाएं

- Sponsored -

कैमूर/ संत दुबे/ अपराध पर ब्रेक लगाने के लिए कैमूर पुलिस ने एक बार फिर से कैमूर जिले के विभिन्न थानों में लैंडलाइन की सेवाएं बहाल करा दी है। माना जा रहा है कि कैमूर पुलिस द्वारा उठाया गया यह कदम अपराध नियंत्रण की दिशा में काफी कारगर सिद्ध होगा। कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि काफी दिनों से लैंडलाइन की सेवाएं खराब हो गई थी। जिससे सूचना देने वाले लोगों में असंतोष होने की शिकायतें मिल रही थी।

पुलिस कप्तान को कई बार ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि कभी नेटवर्क प्रॉब्लम अथवा थानेदारो की लापरवाही की वजह से मोबाइल बंद रहने की खबरें उन्हें प्राप्त हो रही थी जिसके लिए यह जरूरी था कि कैमूर जिले के विभिन्न थाना में लगे लैंडलाइन की सेवाओं को ठीक कराया जाए। क्योंकि पूर्व में लैंडलाइन की सेवाएं ध्वस्त हो चुकी थी। कुछ थानों में पूर्व से लगे टेलीफोन काफी दिनों से खराब हो गए थे जिसे दुरुस्त कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

एसपी ने कहा कि इसी क्रम में आठ थानों में नए सिरे से लैंडलाइन की सेवाएं शुरू की गई है।प्रेस नोट जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि अब किसी भी थाने में एक के अलावे अन्य मोबाइल भी है जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकेंगे। अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में पुलिस इसे काफी महत्वपूर्ण बता रही है क्योंकि सही वक्त पर पुलिस को सूचना नहीं मिलने की वजह से भी अपराध नियंत्रण होने में समय लगता था। एसपी ने कहा कि लैंडलाइन का नंबर जारी कर दिया गया है जिस पर आम लोग अपनी सूचना पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। विभिन्न थानों के नंबर निम्न है…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...