• Others
  • समाजसेवियों ने मनाया चौसा का 65वां स्थापना दिवस

    मधेपुरा ब्यूरो/जिले के चौसा प्रखंड के 65 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में चौसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुद्धिजीवी, समाजसेवी व साहित्यकारों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर समाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ बिदुर ने कहा कि, “हम कामना करते हैं कि हमारा प्रखंड प्रगति


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा ब्यूरो/जिले के चौसा प्रखंड के 65 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में चौसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुद्धिजीवी, समाजसेवी व साहित्यकारों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस मनाया गया।

    इस मौके पर समाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ बिदुर ने कहा कि, “हम कामना करते हैं कि हमारा प्रखंड प्रगति पथ पर सदा अग्रसर रहे।” गांधी पुस्तकालय के सचिव सह अधिवक्ता विनोद आजाद ने प्रखंड के संस्थापक के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि, “आज चौसा में जो कुछ भी है वो तनुकलाल बाबू की बदौलत ही है। आज चौसा को पुनः एक नये तनुकलाल की जरूरत है।” साहित्यकार संजय सुमन ने कहा कि, “चौसा के चहुंमुखी विकास के लिए यहां के जागरूक लोगों को आगे आने की जरूरत है।
    जानकारी हो कि चौसा प्रखंड का स्थापना 10 दिसंबर 1957 को आलमनगर के प्रथम विधायक सह स्वतंत्रता सेनानी तनुकलाल यादव के सदप्रयास से संभव हुआ था। दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहित्यकार कुंदन घोषईवाला, समाजसेवी अशोक कुमार, सारथी प्रभाष, शिक्षक जवाहर चौधरी, मृत्युंजय कुमार भगत, कुमार साजन, संजय कुमार, नवनीत कुमार, हसन अली आदि मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together