• Flood
  • 2008 बाढ़ त्रासदी : एक करोड़ सत्रह लाख रुपए गबन मामले में पूर्व नजीर गिरफ्तार

    मो ० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ कुमारखंड थाना पुलिस ने सरकारी राशि के गबन के आरोपी पूर्व अंचल नाजीर को सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के पटुआ गांव में नाजीर के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।  इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कुमारखंड के अंचलाधिकारी शशि कुमार के द्वारा 27


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो ० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ कुमारखंड थाना पुलिस ने सरकारी राशि के गबन के आरोपी पूर्व अंचल नाजीर को सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के पटुआ गांव में नाजीर के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

    इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कुमारखंड के अंचलाधिकारी शशि कुमार के द्वारा 27 मई 2023 को पूर्व अंचल नाजीर निर्मल राम के खिलाफ 2008 के त्रासदी बाढ़ के बाद अंचल में हुए
    सरकारी राशि का गबन करने के संबंध में लिखित आवेदन देकर केस दर्ज करवाया गया था। दर्ज मामले में सीओ शशि कुमार ने कहा था कि तत्कालीन डीएम के निर्देश पर राशि गबन को लेकर थाने में केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया अंचल नाजीर निर्मल राम एक अगस्त 2008 से लेकर 31 मार्च 2011 तक अंचल नाजीर के रूप में सहरसा जिले के पटुआहा गांव निवासी निर्मल राम पदस्थापित थे और अंचल नजारत के प्रभार में थे।इनके द्वारा विभिन्न मदों की राशि का आय व्यय का ब्योरा रोकड़ पंजी में दर्ज नहीं किया गया। जिसके कारण उनके खिलाफ करीब एक करोड़ सत्रह लाख तेरह हजार सात सौ पचास रूपये सात पैसे की सरकारी राशि का गबन करने और सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने का मामला बनता है।

    सीओ ने उक्त सरकारी राशि को उनसे वसूलने के लिए और उनके द्वारा गबन करने को लेकर केस दर्ज करवाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर एसआई दुर्गेश कुमार को अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी गई । इस बीच रविवार को केस के अनुसंधान कर्ता एसआई दुर्गेश कुमार, एएसआई गोपेंद्र कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान के साथ आरोपी पूर्व अंचल नाजीर निर्मल राम के सहरसा जिले के पटुआहा गांव स्थित उनके निवास पर छापामारी की गई और मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें बाद में कुमारखंड थाना लाया गया और यहां से कागजी प्रक्रिया के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।