• Others
  • अंग महिला सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों की 40 महिलाओं को किया गया सम्मानित

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@भागलपुर अंग जन गण व अंगिका सभा फाउंडेशन की ओर से अंग की नारी विभूतियों और अंगिका कवि उचितलाल सिंह की स्मृति में रविवार को रामेश्वरलाल नोपानी छात्रावास सभागार में अंग महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इसमें देश के विभिन्न राज्यों सहित बिहार के करीब 12 जिलों की 40 महिलाओं को सम्मानित


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@भागलपुर

    अंग जन गण व अंगिका सभा फाउंडेशन की ओर से अंग की नारी विभूतियों और अंगिका कवि उचितलाल सिंह की स्मृति में रविवार को रामेश्वरलाल नोपानी छात्रावास सभागार में अंग महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इसमें देश के विभिन्न राज्यों सहित बिहार के करीब 12 जिलों की 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

    अंगिका के कवि उचित लाल सिंह की स्मृति में आयोजित पहले स्मारक व्याख्यान माला में दिल्ली विश्वविद्यालय की डॉ सरोज कुमारी ने कहा कि महिलाओं के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं।संस्कृति के निर्माण में केवल पुरुषों का ही नहीं है, बल्कि स्त्री पुरुषों का सामूहिक पुरुषों का सामूहिक योगदान है।सामूहिक योगदान के बावजूद महिलाओं के योगदानों को सामने नहीं आने दिया जाता है।हमें उनके अधिकारों के लिए उनकी गरिमा के लिए और उनके सम्मान के लिए काम करने की जरूरत है। उचित लाल सिंह स्मृति व्याख्यान को दूसरी वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय को डॉ स्नेहलता नेगी ने भी विचार विचार व्यक्त किए, इन दोनों को भी अंग महिला सम्मान से सम्मानित किया गया।स्वाधीनता सेनानी आशा भारती सहाय को श्रद्धांजलि दी गयी।इसके बाद समारोह शुरू हुआ।

    अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर मंडल ने कार्यक्रम के महत्व को उजागर किया। वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत एवं साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राम गोपाल पोदार, पूर्व जिला परिषद खेतान, डॉ रतन मंडल,टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल भागलपुर के निदेशक इंजीनियर अंशु सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। इसी क्रम में स्मारिका का लोकार्पण किया गया। कमाल जायसवाल अलका सिंह ने भी विचार व्यक्त किया।

    मौके पर पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ योगेंद्र, गांधीवादी डॉ मनोज मीता, गीतकार राजकुमार, रितेश रंजन, डॉ अमरेंद्र, कथाकार रंजन,मनोज पंडित, सुमना सागर, वरिष्ठ रंगकमी शितांशु अरुण अजेश साहू,जवाहर चौधरी आदि उपस्थित थे।

    इन्हें मिला सम्मान


    श्रीलंका से आई वरिष्ठ कलाकार पिंकी मेडेवाला,दिल्ली से आई प्रो सरोज कुमारी, बेगूसराय की शिक्षिका स्मिता श्री, सुप्रिया कुमारी,कुमारी श्वेता, खुशी कुमारी, रितिका पाल, नूतन कुमारी, अनुराधा कुमारी, शशि प्रभा जायसवाल, डॉ मीरा झा,मीना तिवारी, उषा सिंह, नूतन पांडे,बरखा लकड़ा, डॉ आभा चौधरी, सुमन कुमारी, रेनू ठाकुर, प्रेरणा झा, प्रोफेसर स्नेह लता नेगी, छाया पांडे, मृणाल, सुमना,विद्यारानी,रश्मि सिंह, वंदना झा, डॉक्टर ख्याति पुरोहित, सीनीवाली गोयल, शालू सिंह, भारती कुमारी,अनिता कुमारी, प्रतिभा चौहान, उषा वर्मा, मंजरी सिंह, अंकिता भारती, डॉ स्वराक्षी स्वरा ,डॉ नूतन, सरिता सिंह,डॉक्टर नसीमा दिलकश, अनुकृति, शालिनी सिन्हा,सविता देवी, प्रियंका, नेहा कुमारी,प्रभा, अनीशा दुबे, प्रो शोभा कुमारी,कुमकुम कुमारी, रीना रानी, पूनम झा सम्मानित हुई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।