• Others
  • 24 अगस्त को भागलपुर में आयोजित होगा भव्य “अंग महिला सम्मान समारोह” -संजय कुमार सुमन

    भागलपुर प्रतिनिधि महिलाओं के अधिकार, गरिमा और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से अंग प्रदेश भागलपुर में आगामी 24 अगस्त 2025 को भव्य “अंग महिला सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा।जिसकी सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है। उक्त बातों की जानकारी आयोजन समिति के सदस्य सह हिंदी व अंगिका के साहित्यकार


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    भागलपुर प्रतिनिधि

    महिलाओं के अधिकार, गरिमा और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से अंग प्रदेश भागलपुर में आगामी 24 अगस्त 2025 को भव्य “अंग महिला सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा।जिसकी सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है।

    संजय कुमार सुमन
    साहित्यकार सह समाजसेवी

    उक्त बातों की जानकारी आयोजन समिति के सदस्य सह हिंदी व अंगिका के साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने दी।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अंग क्षेत्र की महान नारियों की स्मृति को समर्पित है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अंगिका साहित्यकार उचितलाल सिंह की याद में अंग जन गण एवं अंगिका सभा फाउंडेशन भागलपुर के तत्वाधान में रावतमल नोपानी छात्रावास परबत्ती में आयोजित किया जाएगा। समारोह में अंग की नारी विभूतियों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।जिसकी सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है। इस अवसर पर अंग की नारी विभूतियों की कहानी एवं सम्मानित होने वाली नारियों पर एक स्मारिका का विमोचन भी होगा।


    साहित्यकार श्रीसुमन ने बताया कि कार्यक्रम बिहार नागरिक परिषद के महामंत्री डॉ रतन मंडल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डॉ शंभु खेतान,वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल पोद्दार, प्रख्यात साहित्यकार अमृत पुरूष डॉ अमरेन्द्र, अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर मंडल, शिक्षाकर्मी सह साहित्यकार डॉ अंशु सिंह,अंग मदद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रसून लतांत के सानिध्य एवं देखरेख में आयोजित किया जायेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।