• Others
  • राज्य स्तरीय स्कूली कराटे में पटना ओवरऑल चैंपियन

    मधेपुरा। खेल विभाग, राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय(अंतर प्रमंडल) स्कूली कराटे बालक प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग में पटना प्रमंडल चैंपियन रहा। दरभंगा दरभंगा प्रमंडल दूसरे स्थान और तिरहुत प्रमंडल तीसरे स्थान पर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। खेल विभाग, राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय(अंतर प्रमंडल) स्कूली कराटे बालक प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग में पटना प्रमंडल चैंपियन रहा। दरभंगा दरभंगा प्रमंडल दूसरे स्थान और तिरहुत प्रमंडल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 बालक वर्ग में पटना प्रमंडल की टीम चैंपियन बनी। इस वर्ग में दरभंगा प्रमंडल दूसरे और तिरहुत प्रमंडल की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर 19 बालक वर्ग में भी पटना प्रमंडल की टीम चैंपियन रहा। इस वर्ग में भागलपुर प्रमंडल की टीम दूसरे और तिरहुत प्रमंडल की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक आम्रपाली कुमारी ने खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार का मान बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में कराटे संघ की सचिव सोनी राज, अध्यक्ष सावंत कुमार रवि, विनय कुमार रत्नेश कुमार, कैलाश कुमार कौशल, मनोज कुमार, गौरी शंकर कुमार, रितेश रंजन, प्रियरंजन, दीपक प्रकाश रंजन, अमित आनंद, अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।