प्रसिद्ध चिकित्सक शलेन्द्र कुमार सिंह के निधन से शोक की लहर

सोनवर्षा राज, सहरसा/ प्रखंड के अतलखा पंचायत अन्तर्गत ननौती गाँव निवासी इलाके के प्रसिद्ध जमींदार भैया बाबू के छोटे पुत्र पेशे से कोशी के प्रसिद्ध शिशु चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह का अचानक निधन हो गया।

मिली जानकारी अनुसार कुछ दिनों पूर्व इन्हे ह्रदयाघात हुआ था जिसका इलाज चल रहा था लेकिन इसी दौरान बीते मंगलवार को दरभंगा के निजी अस्पताल मे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र सहित चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

उनके निधन पर बिहार सरकार के पूर्व काबीना मंत्री अशोक कुमार सिंह , सोनवर्षा के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक रत्नेश सादा, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, सोनवर्षा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्रनारायन सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष जय कुमार सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना, प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, प्रमुख प्रतिनिधि विरेंद्र शेखर, उप प्रमुख रुबी कुमारी,पूर्व उप प्रमुख कुमार मौलेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह अजय कुमार सिंह, राजद नेता चंदन यादव, चिकित्सक शशिभूषण कुमार, कांग्रेस नेता तारणी ऋषिदेव, सोनवर्षा पैक्स अध्यक्ष बुलबुल सिंह , देहद पंचायत की मुखिया रेणु देवी, देहद पंचायत की पूर्व मुखिया तुम सिंह उर्फ कुमकुम सिंह, मुखिया प्रवेन्द्र सिंह कुमकुम, अनामिका कुमारी, बौआ खां, अतलखा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक मिश्रा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कोशी ने एक प्रसिद्ध चिकित्सक को खो दिया जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है ।

Comments (0)
Add Comment