रंग में जो करेगा भंग पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी

राजीव कुमार/गम्हरिया, मधेपुरा/ होली पर्व को लेकर गम्हरिया थाना परिसर में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लवली कुमारी की मौजूदगी में थाना अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी लवली कुमारी ने कहा कि होली का पर्व आपसी सहयोग और समरसता के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है इसलिय आपसी तालमेल और भाई चारे के साथ पर्व मनाएं।उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आम आवाम से पर्व में शांति व्यवस्था में सहयोग करने की बात कही।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि होली पर्व में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।होली के दिन पुलिस हुरदंग करने वाले को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेजेगी।होली के दिन डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा यदि डीजे बजाया जाता है तो बजाने वाले सहित डीजे वालों पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।होली में अफवाह फैलाने वालों को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी।होली के दिन मादक पदार्थों का सेवन करने वाले को  भी जेल की हवा खानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करना होगा इस दौरान होली के दिन सड़को पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष ने  सरकारी मोबाइल नम्वर एवं प्राइवेट मोबाइल नम्वर जारी करते हुए कहा कि यदि होली के दिन कोई भी अफवाह फैलता है या हुरदंग करता है तो इसकी जानकारी दूरभाष पर दे पुलिस पांच मिनट के अंदर उस स्थान पर पहुँच हुरदंग करने वालों पर कार्रवाई करेगी।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस को सहयोग का भरोसा दिया।बैठक में मुख्य रूप से राजद नेता रमेश कुमार सिंह ,पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, पूर्व मुखिया श्याम यादव, मुखिया दीपनारायण यादव समाजसेवी संतोष सिंह, जाप अध्यक्ष उमेश कुमार यादव ,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि कैलाश यादव पंचायत समिति सदस्य तरुण राम, रमेश कुमार साह उर्फ बौआ सहित कई जनप्रतिनिध एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments (0)
Add Comment