आलमनगर की महिला का चौसा सड़क दुर्घटना में मौत

ब्रजेश कुमार

कोसी टाइम्स@आलमनगर,मधेपुरा

रतवारा थाना क्षेत्र के पौड़ा टोला वार्ड नंबर 10 निवासी फूलो सिंह की पत्नी सावित्री देवी की मौत छठ पर्व को लेकर गंगा स्नान के लिए महादेवपुर घाट जाने के क्रम में चौसा थाना के चिरौड़ी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही प्रकाश सिंह के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर विरन सिंह की पत्नी श्रीदेवी एवं फूलो सिंह की पत्नी सावित्री देवी छठ पर्व को लेकर बुधवार की सुबह गंगा स्नान के लिए घर से निकली थी। परंतु भगवान को कुछ और ही मंजूर था। चौसा थाना के चिरौरी के पास सड़क दुर्घटना होने से सावित्री देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। वहीं साथ में चल रहे श्रीदेवी एवं चालक को हल्का चोट लगा।

मौत की सूचना मिलते ही चौसा पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को चौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क दुर्घटना की खबर रतवारा थाना में आग की तरह फैल गया लोगों की भीड़ देखते ही देखते मृतक के घर पर जमा होने लगा मृतक के परिजन एवं छोटे-छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतिका अपने पीछे एक बेटे और दो बेटी को छोड़ गए ।

Comments (0)
Add Comment