Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अंडा और फल का खर्च मैनेज करने के लिए उपस्थिति से ज्यादा बच्चों का बना दी हाजरी

- Sponsored -

लालमोहन कुमार/जानकीनगर,पूर्णिया/नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड नंबर 12 स्थित मध्य विद्यालय वृंदावन रामनगर में विद्यालय के लचर व्यवस्था को लेकर वहां के ग्रामीणों में काफी आक्रोशित है। वहां के ग्रामीणों का कहना है कि इस विद्यालय में कभी भी बच्चे को भरपेट खाना नहीं दिया जाता है उसके बावजूद सबसे बड़ी बात यह है कि जितना बच्चा उपस्थित होता है उस से ज्यादा बच्चा का उपस्थिति प्रत्येक दिन बनाया जाता है। 

शुक्रवार को इस बात की तहकीकात के लिए जब रिपोर्टर विद्यालय लगभग 2 बजे पहुंचा तो विद्यालय में बच्चा यत्र तत्र वैसे खेल रहे थे। इस दौरान उपस्थित ग्रामीण सूर्य नारायण राम, सुबोध राम, नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड नंबर 12 के पार्षद पति मुकेश कुमार राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय में दो-तीन माह से कभी भी शुक्रवार को अंडा नहीं दिया गया था आज शुक्रवार को बच्चा को अंडा दिया गया है वही बच्चों को छोटा-छोटा सेब का फल दिया जाता था साथ-साथ इस विद्यालय में कभी भी बच्चे को भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता है। 

विद्यालय में बच्चों के खाना के लिए मीनू भी नहीं चिपकाया गया है। विद्यालय मेन गेट पर विद्यालय का नाम तक लिखा हुआ है और न हीं दिखाई दे रहा है। विद्यालय में चारों ओर गंदगी पसरा हुआ है। 

शुक्रवार को मात्र 95 बच्चा उपस्थित था लेकिन एक से लेकर 8 तक में कुल 157 बच्चा का उपस्थिति बनाया गया था। वही ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब विद्यालय के लचर व्यवस्था को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापिका को कहते हैं तो प्रधानाध्यापिका अमर्यादित भाषा में हम लोगों से बात करती है। इस विद्यालय में सही समय पर सभी घंटी का पढ़ाई भी नहीं होता है यहां तक की इस विद्यालय में समय देखने के लिए एक दीवाल घड़ी तक नहीं लगा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विद्यालय के छात्र अन्नू कुमारी, खुशबू कुमारी, मीना कुमारी, कोमल कुमारी,छोटी कुमारी, अमन राज, प्रिंस कुमार, बादल कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय में खाना खाने के लिए मात्र 10 से 15 प्लेट है। छात्र-छात्राओं ने यहां तक भी आरोप लगाया कि सावन से पहले ही अंडा दिया जाता था उसके बाद शुक्रवार को ही अंडा दिया गया है। जब भी शुक्रवार को फल दिया जाता था तो छोटा-छोटा सरा गला फल दिया जाता था और विद्यालय में सही टाइम से सभी घंटी का पढ़ाई भी नहीं होती है।

वही खाना बना रही रसोईया सुधा देवी,अरुणा देवी, कुमा देवी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा खाना बनाने के लिए सभी कुछ भरपूर मात्रा में नहीं दिया जाता है शुक्रवार को 95 बच्चा के लिए 1 केजी चना और 7 केजी आलू और 15 किलो चावल खाना बनाने के लिए दिया है। साथ ही रसोईया ने बताया गैस सिलेंडर खत्म होने से दो-तीन रोज पहले ही प्रधानाध्यापिका को गैस सिलेंडर खत्म होने की सूचना दे दी जाती है।

वहीं मध्य विद्यालय वृंदावन रामनगर के प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी से जब इस विषय में बात की गई तो उन्होंने बताया कि फल और अंडा खरीदने में अधिक खर्च आता है इसलिए अधिक हाजिरी बनाया जाता है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि बच्चों का रोज कम से कम 50% उपस्थित बनाया जाता है। साथ ही बताई की वर्ग 1 में 14,वर्ग 2 में 35, वर्ग 3 में 50, वर्ग 4 में 45, वर्ग 5 में 45, वर्ग 6 में 42, वर्ग 7 में 17,वर्ग 8 में 9 बच्चे नामांकित है। इस विद्यालय में वर्ग 1 से लेकर 8 तक के कुल 257 बच्चे नामांकित है। जबकि शुक्रवार को वर्ग 1 से 8 तक के कुल 95 बच्चा विद्यालय में उपस्थित था जबकि खर्च को मैनेज करने के लिए वर्ग 1 में 10, वर्ग 2 में 24, वर्ग 3 में 35, वर्ग 4 में 30, वर्ग 5 में 16, वर्ग 6 में 26, वर्ग 7 में 11, वर्ग 8 में 5 बच्चा की उपस्थिति बनाई गई है। वर्ग 1 से लेकर 8 तक में कुल 157 बच्चा का उपस्थिति बनाया गया है जबकि विद्यालय में मात्र 95 बच्चा उपस्थित था ।इस हिसाब से देखा जाए तो 62 बच्चा का उपस्थिति अधिक बनाया गया है।

वही पार्षद पति मुकेश कुमार राम ने बताया आज ही नहीं कई बार हमने प्रधानाध्यापिका को इस बात को लेकर बोले हैं सभी दिन उपस्थित से ज्यादा बच्चे का उपस्थिति बनाया जाता है।

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बनमनखी रेखा कुमारी से जब इस विद्यालय के विषय में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरी जानकारी में नहीं था हम खुद जाकर मध्य विद्यालय वृंदावन रामनगर की जांच करेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.