पेड़-पौधे हमारे जीवन रक्षक है,वे हमें प्राणवायु देते हैं-संजय कुमार सुमन

👉'सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ' ने पेड़ों के 'रक्षा विधान' का शुरू किया अभियान

चौसा, मधेपुरा/पेड़-पौधे हमें जीवन जीने के लिए स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं।इनके बिना हमारा जीवन अधूरा है।पेड़-पौधों की वजह से पर्यावरण संरक्षित रहता है।

उक्त बातें सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा के सचिव सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कही।वे आज रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़-पौधों को तिलक लगा कर राखी बांधी और पेड़ पौधों को बचाने और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का संदेश दिया ताकि पर्यावरण अनुकूलित रह सके।उन्होंने कहा कि राखी को यूं तो भाई-बहन का अटूट प्रेम का बंधन के रूप में माना जाता है। इस पावन पर्व पर बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी आयु का कामना करती हैं वहीं भाई भी बहन की सदैव रक्षा करने का वचन देता हैं। हमें एक संकल्प और लेना चाहिए जो पेड़-पौधे पर्यावरण को अनुकूल बना रहे हैं और ऑक्सीजन प्रदान कर रहे हैं उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी हमारी बनती है। जबकि पेड़ पौधों की सुरक्षा का भी हमारा ही दायित्व है।

रक्षा बंधन के साथ इन संस्थाओं ने अपने अभियान को जोड़ते हुए पेड़ों को राखी बांधने का सिलसिला शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि पेड़-पौधे जीवधारी है। वे हमारे जीवन रक्षक है। वे हमारे मित्र हैं। वह हमें प्राणवायु देते हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए सबसे ज्यादा जरुरी हैं। इस अभियान में लगे लोगों व संस्थाओं को पूरा विश्वास है कि इससे लोगों में पेड़ों के प्रति जागरुकता आएगी और वह पेड़ काटने के बजाए वृक्षारोपण के लिए प्रेरित होंगे। वृक्षारोपण से जुड़ी रही एक संस्था ‘सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ’ ने राखी बांधने यानी पेड़ों के ‘रक्षा विधान’ का अभियान शुरू किया है

संस्था के सचिव संजय कुमार सुमन का कहना है कि पेड़-पौधे हमारे सुरक्षित जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। यही समझाने के लिए उनकी संस्था न केवल वृक्षारोपण का अभियान चलाती है, बल्कि उनकी रक्षा भी करती है।

Comments (0)
Add Comment