सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

मधेपुरा ब्यूरो/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा परिसर में पौधरोपण किया गया।उपस्थित लोगों ने महोगनी, सागवान,नीम समेत दो दर्जन से अधिक पौधे का रोपण किया।


चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सौरमंडल का संतुलन बिगड़ गया है। क्योंकि पेड़-पौधे कट रहे हैं और उनकी जगह उतने पेड़-पौधे लगाये नहीं जा रहे हैं। पेड़-पौधों के कम होने से वायुमण्डल तथा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। जलवायु में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मानव जीवन भी प्रभावित हो रहा है और छोटी आयु में ही रोग बढ़ गए हैं। पहले समय में लोगों की आयु 100 वर्ष से भी अधिक होती थी लेकिन अब मनुष्य के जीने की औसतन आयु बहुत घट गई है। समाजसेवी सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। सभी को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। जहां हरियाली होगी, वहीं खुशहाली होगी। इस उद्देश्य के साथ पौधारोपण का कार्य किया गया है।उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर पौधारोपण के साथ ही स्वच्छता पर भी जोर दिया गया।

समाजसेवी अशोक कुमार ने कहा कि वनों को बचाना हमारा भी दायित्व बनता है। हमें इस दिशा में सोचना चाहिए। सभी को साथ मिलकर इस कार्य में सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, साहित्यकार संजय कुमार सुमन,स्वास्थ्य प्रशिक्षक गोपाल सिंह,समाजसेवी महेंद्र जी,आशीष कुमार, मो कासिम,देवेंद्र कुमार,राजकुमार जायसवाल,मिथिलेश कुमार,मुकेश कुमार,राजीव कुमार आदि लोगों ने पौधारोपण किया।

Comments (0)
Add Comment