अंग -अंगिका महोत्सव के सफल आयोजन के लिए देवघर में हुआ बैठक

👉🏻28 अक्टूबर 2023 से बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होगा तीन दिवसीय महोत्सव

देवघर, झारखंड/आगामी 28 अक्टूबर 2023 से पटना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ” अंग -अंगिका महोत्सव 2023″ के सफल आयोजन के लिए आज रविवार को देवघर में वरीय साहित्यकार अनिल कुमार झा के निजी आवास “अनुराग” में बैठक आयोजित हुई। बैठक मे अंग-अंगिका महोत्सव 2023 (पटना) कार्यक्रम व इस अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष किशोर जायसवाल ने कहा कि महोत्सव जोरदार तरीके से हो इसके लिए हम सभी तैयार हैं।अंगिका के उद्भव,विकास,लोक संस्कृति,धार्मिक क्षेत्र, सांस्कृतिक महत्व को उजागर करते हुए एक भव्य स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा।अंगिका महोत्सव की खासियत यह होगी कि इसमें सभी कार्यक्रम अंगिका भाषा में आयोजित एवं स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा।


आयोजन समिति के सचिव डॉ विभु रंजन ने कहा कि ने कहा कि अंग अंगिका महोत्सव की तैयारी बृहद पैमाने पर की जा रही है। इसीलिए सबों को अपनी अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी।अंगिका को झारखंड एवं बिहार में उपेक्षित किया जा रहा है जो चिंतनीय है।

साहित्यकार डॉ पल्लवी कौशिक ‘गुंज ने कहा कि अंगिका को 2018 से भारतीय राज्य झारखंड में “द्वितीय राज्य भाषा” का दर्जा प्राप्त है।अंगिका बिहार, झारखण्ड के कुछ ज़िलों और नेपाल के कुछ तराई क्षेत्रों में बोली जाती है। इसे पहले कैथी लिपि में लिखी जाती थी, अब देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।
बैठक में पटना महोत्सव को सफल बनाने के लिए अनिल कुमार झा व रवि शंकर साह को देवघर जिला का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में आयोजन समिति के सचिव विभु रंजन, साहित्यकार अनिल कुमार झा, रवि शंकर साह, फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, अशोक पांडे, डॉ पल्लवी कौशिक ‘गुंजन’, सोनम झा, दीपक कुमार केसरी,संजीव प्रियदर्शी,धीरेंद्र छत्रहार वाला समेत अन्य अंगिका प्रेमी उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment