नारायणपुर के लाल चंदन को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

नारायणपुर,भागलपुर/शिक्षा जगत में शिक्षक दिवस पर नारायणपुर प्रखंड से केवल एक लाल ललित नारायण मिश्र बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भ्रमरपुर के प्रिंसिपल डॉक्टर कुमार चंदन को सम्मानित किया। हैरत और ख़ुशी की बात है कि केवल नारायणपुर प्रखंड से एक ही ऐसे प्राचार्य चयनित हुए जिनको यह सम्मान मिला।
भागलपुर जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षक दिवस पर नवनिर्मित नगर भवन भागलपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय में अच्छे कार्य और अच्छे आचरण को देखते हुए पुरे जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार डीडीसी द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम शुरू किया गया। किलकारी के बच्चों की प्रस्तुति भी काफी उम्दा थी।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि हमें देश को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा का अलख जगाना होगा। इसके लिए शिक्षक ही मूल मंत्र हैं। इसलिए गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। उनसे ली हुई शिक्षा हमें लोगों तक बंटनी चाहिए।

डॉक्टर चंदन को यह सम्मान मिलने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र, पूर्व एमपी भागलपुर लोक सभा शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर नीतेश यादव, प्रखंड उप प्रमुख अशोक कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र यादव उर्फ बाबू साहब, नारायणपुर व्यापार मंडल का पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रसून सिंह गंगा,बलहा के समाजसेवी रमेश शर्मा, भवानीपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य नीरज सिंह, भ्रमरपुर गांव के आकाशवाणी लोक गायक दीपक मिश्रा, समाजसेवी मुन्ना मिश्रा, पूर्व मुखिया बॉबी झा, शिक्षक प्रसन्न झा, समाजसेवी रंजन यादव, भाजयुमो के पिंटू यादव, युवा कांग्रेस नेता कुंदन यादव, युवा राजद प्रदेश महामंत्री प्रमोद नागर, रायपुर मुखिया सिंधु शर्मा, जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत मुखिया नीतीश कुमार, बैकठपुर दुधैया मुखिया अरविंद मंडल, सिंहपुर पश्चिम के समाजसेवी प्रीतम मिश्रा, पीएचसी नारायणपुर के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजेंद्र कुमार विद्यार्थी, पूर्व जिला पार्षद कविता देवी, जदयू नेता अधिवक्ता रंजीत मंडल, एबीवीपी के पंकज यादव, सुमित यादव, समाजसेवी मु मासूम रशीद, अजय रविदास, अभिषेक कुमार जीतू, चितरंजन कुशवाहा आदि ने बधाई दिया।

Comments (0)
Add Comment