अररिया : वार्ड सदस्य हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

अररिया/  सोमवार रात को जोकीहाट के अजूहवा में हुई वार्ड सदस्य की हत्या मामले में जोकीहाट थानाध्यक्ष ने आरोपी मासूम रजा को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी अशोक कुमार सिंह ने इस हत्या के के पीछे प्रथम दृष्टया रुपए की लेन देन का मामला बताया है।

एसपी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि इस हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया रुपए लेन देन की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हालिया दिनों में पुलिस को काफी सफलता मिली है। बीते दिनों 60 क्विंटल सरिया लदा ट्रैक्टर गायब हुआ था तो पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए सरिया व ट्रैक्टर को बरामद किया था। प्रेस वार्ता करते हुए एसपी ने बताया कि सिर्फ सितंबर महिने में पुलिस ने जिले भर में कुल 677 आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिसमें हत्या के मामले में 5,लूट मामले में 5,अपहरण मामले में 5,बलात्कार के 7 आरोपी,एससीएसटी एक्ट के 12 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।जबकि दो गोली,एक मैग्जीन,49 मोटरसाइकिल,1 जेसीबी, पिकअप,1 टाटा सफारी,3 टेंपो,दो हाईवा ट्रक,3 ट्रैक्टर,5 मारूति कार,1 ट्रक को जब्त किया गया है।

बीते वर्ष 31 दिसंबर तक जिले में 6300 केस था पेंडिंग अब 4500 : एसपी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बीते वर्ष 31 दिसंबर तक जिले में 6300 केस पेंडिंग था। लेकिन अब 4500 केस पेंडिंग है। जल्द ही पेंडिंग केस की संख्या 3000 के लगभग होगा।उन्होंने बताया कि जिले में प्रति महिने लगभग  650 केस दर्ज होता है। उन्होंने बताया कि अच्छे कार्य करने वाले 5 पुलिस पदाधिकारी, 3 सिपाही को पुरस्कृत किया जाएगा। जबकि कार्य में लापरवाही बरतने वाले वाले 4 पुलिस पदाधिकारी पर कारवाई की जाएगी। पुरस्कृत होने वाले जोकीहाट थाना के प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी प्रियंका कुमारी जिन्होंने बीते अगस्त महिने में 17 केस का निष्पादन किया है और जोगबनी थाना के चिरंजीवी पांडे शामिल हैं जिन्होंने अगस्त माह में 16 केस का निष्पादन किया है।

दुर्गा पूजा को लेकर जिले के 190 स्थानों को बनाया गया है स्टेटिक पॉइंट : एसपी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर जिले के 190 स्थानों को स्टेटिक पॉइंट बनाया गया है। जिले में सात पेट्रोलिंग पार्टी बनाया गया है,3 हजार लोगों पर निषेधाज्ञा की कारवाई की गई है। एसपी ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने व अफवाह की जानकारी मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष को जानकारी देने की अपील की है।

Comments (0)
Add Comment