आलमनगर,मधेपुरा/आलमनगर विधानसभा के विधायक नरेंद्र नारायण यादव के खिलाफ प्रखंड क्षेत्र के अपने ही जदयू कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश अब तक लगभग दो दर्जन जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए विधायक पर लगाया मनमानी करने का आरोप लगाया। पंचायत अध्यक्षों ने भी छोड़े अपने पद।
गौरतलब हो कि हाल के दिनों में स्थानीय विधायक के मनमानी एवं प्रखंड अध्यक्ष के चयन में एक पक्षीय मदद का आरोप लगाया गया है।पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय के नेतृत्व में आक्रोशित जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय में लगे जदयू के बोर्ड पर निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष का नाम मिटाते हुए विधायक को एक पत्र लिखकर विरोध व्यक्त करते हुए बताया गया कि निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को दूसरे जगह प्रखंड कार्यालय के लिए जगह खोजने के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय आने पर अप्रिय घटना घटने की धमकी तक दी गई। जिसके बाद से पार्टी में वर्चस्व का विवाद छिड़ गया है। आलमनगर में जदयू दो गुटों में बंट चुकी है। एक गुट निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह के समर्थन में है वही दूसरा गुट पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय का समर्थन कर रहा ।