मधेपुरा : चौसा अस्पताल में डॉक्टर डे समारोह का आयोजन

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने किया केक काट कर समारोह का उद्घाटन

चौसा, मधेपुरा/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा परिसर में आज शुक्रवार को डॉक्टर डे पर एक समारोह का आयोजन किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञान रंजन कुमार ने केक काट कर समारोह का उद्घाटन किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञान रंजन कुमार ने कहा कि किसी की जिंदगी में डॉक्टर्स की भूमिका काफी अहम होती है। जन्म से लेकर हेल्दी लाइफ स्टाइल इन्जॉय करने तक लोगों का सामना कभी न कभी डॉक्टर से ज़रूर होता है।आमतौर पर लोग अपनी शारीरिक और मानसिक परेशानी लेकर डॉक्टर के पास ही जाते हैं और डॉक्टर के पास भी लगभग हर समस्या का इलाज मौजूद रहता है।शायद इसलिए डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा भी दिया जाता है।इसी सम्मान को कायम रखने के लिए हर साल 1 जुलाई को ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ मनाया जाता है।


चिकित्सा पदाधिकारी डॉ स्वांगिनी कुमारी ने कहा कि एक इंसान के जीवन की शुरुआत से लेकर उसकी सुरक्षा के लिए हर पड़ाव पर एक डॉक्टर उसके साथ होता है। बच्चा जब जन्म लेता है तो डॉक्टर ही हैं जो मां के गर्भ से शिशु को दुनिया में लाते हैं। उसके बाद शिशु को रोगों से बचाने और सेहतमंद रखने के लिए जरूरी सभी जानकारी और वैक्सीनेशन आदि भी डॉक्टर की जिम्मेदारी होती है। जैसे जैसे बच्चा बड़ा होता है, उसके शरीर में बदलाव शुरू होते हैं। इन सब बदलावों, समाज व लाइफस्टाइल का असर इंसान के स्वास्थ्य पर पड़ता है। एक डॉक्टर ही शारीरिक, मानसिक तकलीफ से ग्रसित इंसान के सभी दर्द और रोगों का निवारण करता है। इसलिए भारत में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। डॉक्टरों के इसी सेवा भाव, जीवन रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयत्नों और उनके काम को सम्मान देने के लिए हर साल जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। ये दिन डॉक्टरों को धन्यवाद देने का होता है।
मोके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञान रंजन कुमार ,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ स्वांगिनी कुमारी, डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ अबधेश साफी, स्वास्थ्य प्रबन्धक शहनवाज अहमद अंसारी, एक्सरे टेक्नीशियन नवनीत कुमार, लेब टेक्नीशियन आशीष कुमार,जीएनएम किरण कुमारी,स्टाप नर्स लोकेंद्र कुमार,बनवारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment