Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

वसंत पंचमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

- Sponsored -

मो. मुजाहिद/कुमारखंड, मधेपुरा/ कुमारखंड प्रखंड के विशनपुर बाजार पंचायत स्थित टिकुलिया गांव में वसंत पंचमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मानवाधिकार के प्रदेश सचिव अनमोल प्रसाद यादव, समिति सदस्य प्रभास यादव आदि ने संयुक्त रूप से मिलकर विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन राजद किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार पिंटू ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानवाधिकार के प्रदेश सचिव अनमोल प्रसाद यादव ने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम से आपसी भाईचारे बढ़ती है समाज में इस तरह की कार्यक्रम का आयोजन होने से पूर्व के धार्मिक और इतिहास की जानकारी भी मिलती है। इंडिया म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले भक्ति रिकॉर्डिंग प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई जो दर्शकों को खूब मनोरंजन किया ।

मौके पर मानवाधिकार प्रदेश सचिव अनमोल प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष अशोक मेहता, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, समिति सदस्य प्रभास यादव, विधायक प्रतिनिधि अमीर मंडल, सरपंच प्रतिनिधि उपेंद्र मेहता, पूर्व मुखिया सदानंद सरदार, इंजीनियर बिट्टू कुमार, राजद किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार पिंटू, रामानंद यादव, सुदीप मेहता, अरुण शर्मा, मोहम्मद इस्लाम, कार्यक्रम के अध्यक्ष रामचंद्र राम, राजेंद्र राम समेत कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments are closed.