प्रखण्ड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

अंचल अधिकारी चौसा राकेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

चौसा,मधेपुरा/जनता उच्च विद्यालय चौसा के मैदान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित नेहरू युवा केन्द्र मधेपुरा के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन अंचल अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र युवाओं के लिए अक्सर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाती है, जिससे युवाओं में न सिर्फ प्रतियोगिता की भावना पैदा होती है बल्कि शारीरिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि युवा हीं देश के भविष्य हैं जिनके कंधों पर देश टिका है। युवाओं को आगे बढ़कर खेल एवं प्रतियोगिता का महत्व बताकर समाज को जागृत करना होगा।

राष्ट्रीय युवाकर्मी लालमोती कुमारी की देख रेख में कबड्डी, फुटबॉल, 800मीटर दौड़, वालीबॉल आदि प्रति योगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ मधेपुरा के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने कहा कि आज यु वाओं को खेल के प्रति सजग और समर्पित होने की जरूरत है। खेल क्षेत्र के कई आयाम हैं।

मौक़े पर राजद नेता प्रमोद मार्शल, प्रो मनोज यादव,पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान, उमुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, पूर्व जिप प्रतिनिधि मनोज राणा, एकलव्य युवा फाउंडेशन के सचिव प्रभाष कुमार यादव, प्रो विष्णुदेव सिंह यादव, पूर्व उप मुखिया अमित ठाकुर, संजूर आलम, अफसाना खातून, मिस्टर आलम, पायल कुमारी, दीपा कुमारी, सिंटू कुमार पासवान, मो इबरार, अमर कुमार पूर्व राष्ट्रीय युवाकर्मी अभि नंदन राम, संतोष कुमार शर्मा आदि शामिल थे।निर्णायक की भूमिका आजाद स्पोर्टिंग क्लब चौसा के कप्तान सत्येंद्र नारायन मेहता, मो आजाद, मो राशीद लतीफ, याशिर हमीद ने निभाई।

Comments (0)
Add Comment