• Others
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ ने किया पौधारोपण

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि,मधेपुरा संत मुक्त स्वरूप सेवा आश्रम मुक्तनगर,ढोलबज्जा में सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ द्वारा पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।मौके पर विभिन्न प्रकार के छायादार फलदार पौधे जैसे जामुन, आंवला, कटहल आदि के पौधे लगाए। मौके पर संत योगेश ज्ञान स्वरूप तपस्वी ने कहा कि वायुमंडल में कॉर्बन डाइऑक्साइड को शुद्ध करने के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि,मधेपुरा

    संत मुक्त स्वरूप सेवा आश्रम मुक्तनगर,ढोलबज्जा में सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ द्वारा पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।मौके पर विभिन्न प्रकार के छायादार फलदार पौधे जैसे जामुन, आंवला, कटहल आदि के पौधे लगाए।

    मौके पर संत योगेश ज्ञान स्वरूप तपस्वी ने कहा कि वायुमंडल में कॉर्बन डाइऑक्साइड को शुद्ध करने के लिए ऑक्सीजन बहुत जरूरी है, इसलिए हमें मिलकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए ताकि वातावरण शुद्ध हो सके और बीमारियां भी कम हों।  पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। जिस तरह हम हवन में आहुति डालते हैं पौधारोपण करना भी उसी के समान है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए।

    संघ के सचिव सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा कि पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे हर माह में एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर पचास से ज्यादा पौधारोपण करने का लक्ष्य है।

    अधिवक्ता विनोद आजाद ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। यदि पृथ्वी से वृक्षों का अस्तित्व समाप्त हो गया तो जीवन नष्ट हो जाएगा। पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए काफी उपयोगी हैं। यह हमे छाया, फल, फूल के साथ प्राणवायु आक्सीजन भी प्रदान करते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

    समाजसेवी जवाहर चौधरी ने कहा कि  कि पेड़ पौधे जीवन के अभिन्न अंग हैं। पर्यावरण के बगैर जीवन सुरक्षित नहीं है। वैसे में लोगों को बेवजह जंगल से पेड़ पौधे नहीं काटना चाहिए। यहां तक की एक एक व्यक्ति को कम से कम पांच पांच पौधे अवश्य लगानी चाहिए। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी धरती पर जीव-जंतु भी सुरक्षित रहेंगे।मौके पर संजीत कुमार,मुकेश कुमार,पिंटू कुमार,ज्योतिष कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे ।

    वहीं दूसरी ओर चौसा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमनी में सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के सहयोग से विद्यालय परिवार द्वारा पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।शिक्षकों ने उपस्थित ग्रामीणों को पौधों के महत्व के बारे में बताया और उन्हें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

    मौके पर जिला परिषद अनिकेत कुमार मेहता ने कहा कि धरती पर यदि वृक्ष होंगे, तो निश्चित ही हमारा जीवन भी होगा। वृक्षों से हमें जो प्राणवायु मिलती है, वह हमारे लिए काफी लाभदायक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को हर वर्ष कम से एक पौधा जरूर लगाना चाहिए एवं जब तक वह पौधा बड़ा नहीं हो जाता है। तब तक उस पौधे की एक बच्चे की तरह सेवा करते रहे। विद्यालय परिसर में संस्था द्वारा पौधारोपण करना काबिलेतारीफ है।वरीय शिक्षक जवाहर चौधरी ने कहा कि  पृथ्वी पर वृक्षों का होना बहुत आवश्यक है। हम सभी धीरे-धीरे वृक्षों का विनाश करने में लगे हुए है और यदि समय रहते हमने इस पर रोक नहीं लगाई तो आगामी समय में हम सभी को तथा हमारी आने वाली पीढी को इसके भयाभह परिणाम भुगतने पडेगे। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, हम यदि जागरूक होकर इस धरा पर वृक्ष लगाते है तो हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा।

    प्रधानध्यापक संजीव कुमार ने कहा कि पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है।  हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। संतुलन बनाए रखने मे प्रकृति से सांमजस्य बनाकर चलना चाहिए।

    मुखिया शेखर पासवान ने कहा कि  आज के समय में छाया की सबको जरूरत है लेकिन पौधे लगाना कोई नहीं चाहता है। आज हम पौधे लगाकर अपना कल सुरक्षित कर सकते हैं। पौधे लगाना देश के प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि वृक्ष हमारे देश की धरोहर हैं।इसलिए हमें इन्हे अनावश्यक रूप से नहीं काटना चाहिए बल्कि इनकी रक्षा करनी चाहिए।प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे अवश्य ही लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण में संतुलन कायम रहे।

    मौके पर विद्यालय के शिक्षक वसंत कुमार,सिकंदर रजक, ढोराय रजक, प्रदीप कुमार, रिंकी कुमारी उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।