गम्हरिया प्रखंड प्रमुख शशि कुमार एवं उप प्रमुख रंजू देवी पर लगा अविश्वास प्रस्ताव

मधेपुरा/प्रखंड कार्यालय गम्हरिया में बुधवार का दिन सरगर्मी से भरा रहा।पूरे दिन राजनीति सरगर्मी से माहौल रंगीन दिखा।मालूम हो कि मधेपुरा प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष व गम्हरिया प्रखंड प्रमुख शशि कुमार और उप प्रमुख रंजू देवी पर बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है। पांच पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर प्रमुख और उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया है।पांचों पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी लवली कुमारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा है और आरोप लगाया गया है कि पंचायत समिति की बैठक दो महीने के अंतराल पर होनी चाहिए परंतु प्रमुख के द्वारा मनमानी किया जाता है और बैठक नहीं बुलाई जाती है।क्षेत्र के विकास हेतु पंचायत समिति के सदस्यों से कोई राय और मशविरा नहीं  लिया जाता है।

कहा ही प्रखंड कार्यालय में प्रमुख की उपस्थिति बहुत कम रहता है जिससे क्षेत्र के विकास हेतु चल रहे कई योजनाएँ लंबित रह जाती है क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाता है।अविश्वास प्रस्ताव लाने में मुख्य रूप से इटवा जीवछपुर पंचायत समिति सदस्य रंजू देवी, कौड़िहार तरावे पंचायत समिति सदस्य तरुण राम, गम्हरिया पंचायत समिति सदस्य ममता देवी, बभनी पंचायत समिति सदस्य सोनिया रानी, भेलवा पंचायत समिति सदस्य राजकुमारी देवी शामिल हैं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी लवली कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया।  विश्वास मत हासिल करने के लिए प्रमुख और उप प्रमुख को 17 फरवरी का तारीख तय किया गया है।

वहीं अविश्वास प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर प्रमुख शशि कुमार ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठा और बेबुनियाद है। मैं क्षेत्र की विकास और आम आवाम की सेवा में लागातार लोगों के बीच रहता हूँ। लोगों के प्यार और अपनत्व के बदौलत पुनः विश्वास मत हासिल करूँगा।

Comments (0)
Add Comment