Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार सुमन हुए “इंटनेशनल पीपल पीस आवर्ड” से सम्मानित

- Sponsored -

मधेपुरा ब्यूरो/मधेपुरा जिले के चौसा निवासी चर्चित साहित्यकार,समाजसेवी सह पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार सुमन को रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. रघुराज सिंह ने “इंटनेशनल पीपल पीस आवर्ड” से सम्मानित किया है। श्री सुमन के इस सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


मालूम हो कि श्री सुमन पिछले 30 वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पर्यावरण, सामाजिक कुप्रथा जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, मृत्यु भोज, नशा मुक्ति के विरुद्ध समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करते रहे हैं। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये अब तक सैकड़ों पुरस्कार एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा आधे दर्जन ऑनरेरी डॉक्टरट्रेट की उपाधि पा चुके हैं।

श्री सुमन सामाजिक हितार्थ कई कई सामाजिक संगठनों से जुड़ कर समाज को एक नई दिशा देकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।पर्यावरण के क्षेत्र में भी इनका अहम योगदान रहा है।लगातार पौधारोपण कर रहे हैं।इसी अभियान एवं हरित प्रेमी के रूप में उत्कृष्ट कार्यों को लेकर रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. रघुराज सिंह ने “इंटनेशनल पीपल पीस आवर्ड” से श्री सुमन को सम्मानित किया है।
श्रीसुमन के सम्मानित होने पर जाप नेता रितेश रंजन,लोजपा नेता मनौवर हुसैन,कुंदन घोषईवाला,शिक्षक गौतम कुमार गुप्त,गोविंदा कुमार,मो शमशाद, भालचंद्र मंडल,युवा समाजसेवी सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,अशोक कुमार,अरविंद कुमार,मनौवर आलम,राहुल कुमार यादव,मुकेश कुमार,संतोष कुमार,मधेपुरा के पूर्व जिला सहकारिता पदाधिकारी अरविंद पासवान,डॉ शशिधर मेहता,गायत्री परिवार के गोपाल साह,प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान,जदयू नेता नित्तम कुमार गांधी,समेत दर्जनों लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments are closed.