बिहार विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट टीम में चौसा की लड़की शामिल,सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

चयन समिति के अनुशंसा पर 24 प्लेयरों की सूची जारी

मधेपुरा ब्यूरो/बिहार विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनित संभावित खिलाड़ियों की सूची बीते सोमवार को जिला खेल पदाधिकारी, पटना ओम प्रकाश ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर जारी कर कर दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के खेल कार्यक्रम 2023-24 के अन्तर्गत कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा 30 अक्टूबर को को आयोजित बिहार राज्य विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट चयन (ओपन ट्रायल) प्रतियोगिता में प्रदर्शन एवं चयन समिति के अनुशंसा पर कुल 24 खिलाड़ियों की सूची जारी की जा रही है। बिहार राज्य विद्यालय बालिका अंडर-19 क्रिकेट संभावित खिलाड़ियों की सूची में स्वर्णिमा चक्रवर्ती, श्रेया रमेश, कुशमंडा मांगली, साक्षी सिंह, प्राची सिंह, सौम्या अखौरी, स्नेहा प्रकाश, रिद्धिमा झा, संस्कृति रोखयार, साक्षी कुमारी, कृतिका कनक, अनुष्का मिश्रा (जिला-पटना), जान्वी रंजन यादव, नन्दिनी सिंह, श्रेया सिंह (जिला मुजफ्फरपुर),
कहकसा परवीन (जिला-मधेपुरा),
काजल कुमारी, स्नेहिता भारती, कंचन अजादी (जिला-मधुबनी),
सोनल कुमारी, अल्वीया अकील, रोमी कुमारी (जिला-सीवान),
प्रिया कुमारी, अंजली कुमारी (जिला -भोजपुर)

कहकसा परवीन मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड के सोनवर्षा, अरजपुर निवासी मोहमद सिराज की पुत्री हैं। बालिका अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन होने से चौसा वासियो में प्रसन्नता देखी जा रही है। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी, अध्यक्ष यहिया सिद्दीकी, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता साहित्यकार संजय कुमार सुमन, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, जवाहर चौधरी, मंजीत प्रकाश, सुबोध कुमार पासवान, सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी,शेफाली कुमारी, विनोद आजाद, प्रेरणा कुमारी,अशोक कुमार, राजकुमार जायसवाल, चन्द्रकिशोर मंडल, दिलीप कुमार, गोपाल साह, चक्रधर मेहता, राजद नेता फारुख अली,शिक्षक प्रमोद पासवान, संजीव कुमार, पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान समेत दर्जनों शामिल हैं।

Comments (0)
Add Comment