महारैला की सफलता हेतु गम्हरिया में कार्यकर्ताओं ने की बैठक

राजीव कुमार@गम्हरिया,मधेपुरा

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रस्तावित उच्च विद्यालय गम्हरिया के मैदान में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्वारा बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में विहार सरकार के शिक्षामंत्री प्रो चंद्रशेखर एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव भी शामिल हुए। बिहार सरकार के दोनों मंत्री के गम्हरिया पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से दोनों मंत्री का स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि 25 फरवरी को महागठबंधन के बैनर तले पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महरैला का आयोजन किया गया है।महरैला में प्रखंड क्षेत्र से यथासंभव लोगों को पहुँचना है। इसको लेकर अभी से सभी कार्यकर्ता जुट जाएं ताकि महरैला सफल हो सके।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार का महा रैला पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से तय करेगा कि बिहार किसके साथ है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी भेदभाव मिटाकर यथासंभव लोगों को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को लेकर पहुंचे ताकि महरैला सफल हो सके ।

बैठक में मुख्य रूप से राजद जिला अध्यक्ष जयकांत यादव, जदयू जिला अध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी, युवा राजद जिला अध्यक्ष अनीता देवी ,युवा राजद गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष नारायण कुमार बबलू राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, युवा राजद नेता अरुण कुमार यादव, रविशंकर यादव,जदयू के वरिष्ट नेता गोवर्धन मेहता संतोष कुमार यादव सहित महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।

Comments (0)
Add Comment