9 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने दिया धरना

मो ० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ जिले के कुमारखंड प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कचरा प्रबंधन सेड में बुधवार को राज्यव्यापी आह्वान पर 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। जबकि धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष नूर आलम ने किया।

वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने संबोधित करते हुए कहा बिहार सरकार एवं ग्राम पंचायत के मुखिया की दोहरी नीति वार्ड सदस्य को वित्तीय अधिकार मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों में समान अधिकार और प्रखंड,अंचल, मनरेगा एवं बाल विकास परियोजना में आए दिन हो रहे लूटखसोट, भ्रष्टाचार और अनियमितता पर लगाम लगाने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है।

9 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड सदस्य का पांच सदस्य टीम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मौके पर मनोज कुमार, नूर आलम, विशेश्वर यादव, राजीव कुमार, निर्मल कुमार साह, मोहम्मद ईसराफील, सुमित कुमार, अशोक ऋषिदेव, नथन मंडल, वीरेंद्र साह, सुनील मंडल, मोहम्मद जब्बार आलम, गजेंद्र ऋषिदेव, वीरेंद्र मंडल, रघु ऋषिदेव, रमन कुमार, नागो पासवान, विनोद कुमार, मुन्ना कुमार, मोहम्मद अरशद, सीताराम कुमार, राहुल कुमार समेत दर्जनों वार्ड सदस्य धरना प्रदर्शन में मौजूद थे।

Comments (0)
Add Comment