गम्हरिया में शान से लहरा तिरंगा

राजीव कुमार/गम्हरिया,मधेपुरा/गम्हरिया के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी लवली कुमारी एवं अंचलाधिकारी सुश्री स्नेहा सागर की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख शशि कुमार ने ध्वजारोहण किया और झंडे को सलामी दी।

थाना परिसर में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने तिरंगा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा झांकियां निकाली गई। 

पशु चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,बीआरसी गम्हरिया में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बैंक आफ इंडिया में शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार, भेलवा पंचायत सरकार भवन में मुखिया मीना देवी, ग्राम कचहरी भेलवा में सरपंच सीता देवी, कौड़िहार पंचायत में मुखिया गंगा पासवान,बभनी पंचायत में मुखिया दीपनारायण यादव, इटवा जीवछपुर पंचायत में मुखिया रत्ना भारती, जीवछपुर पंचायत में मुखिया इंजीनियर प्रभास कुमार ने झंडा फहराया एवं झंडे को सलामी दी।

बाल विद्या विहार गम्हरिया में प्राचार्य महेश्वरी यादव,वीसीआर पब्लिक स्कूल परवाहा में डायरेक्टर पिंटू कुमार, जीवछ ज्योति मिशन में प्राचार्य ध्रुब कुमार सिंह, फाऊंडेशन क्लासेस गम्हरिया में प्रोफेसर डॉक्टर सुरेश कुमार ने तिरंगा फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी।

इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि सह राजद नेता डॉ रविशंकर उर्फ पिंटू यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, जाप नेता उमेश यादव ,प्रमोद यादव, उप प्रमुख रंजू देवी,उप प्रमुख प्रतिनिधि कैलाश यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सदानंद यादव सहित प्रखंड क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी झंडा तोलन में शामिल होकर झंडे को सलामी दी ।

Comments (0)
Add Comment